Advertisement

Loading Ad...

‘गिरता हुआ देश…’ ट्रंप को घर बुलाकर जिनपिंग ने कर दी अमेरिका की घोर बेइज्जती, US राष्ट्रपति ने किस पर फोड़ा ठीकरा?

Donald Trump China Visit: बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति और चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग की मुलाकात हुई. यहां ट्रंप ने जिनपिंग को अपनी तरफ खींचकर हाथ मिलाया. इस दौरान ट्रंप के सुर बदले हुए थे तो दूसरी ओर जिनपिंग ने ट्रंप को आईना दिखा दिया.

Source- IANS/X/@WhiteHouse
Loading Ad...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर हैं. ये यात्रा ऐसे समय पर हुई जब ईरान के साथ अमेरिका का तनाव चल रहा है. ऐसे में ट्रंप की चीन यात्रा पर पूरी दुनिया खासकर मिडिल ईस्ट की निगाहें टिकी हैं. 

गुरुवार 14 मई को बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति और चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग की मुलाकात हुई. यहां ट्रंप ने जिनपिंग को अपनी तरफ खींचकर हाथ मिलाया. इस दौरान ट्रंप के सुर बदले हुए थे तो दूसरी ओर जिनपिंग ने ट्रंप और अमेरिका की बेइज्जती कर दी. ट्रंप ने जहां चीन को अच्छा दोस्त बताया तो वहीं जिनपिंग ने अमेरिका को गिरता हुआ देश बता दिया. 

ट्रंप के सामने चीनी राष्ट्रपति ने की अमेरिका की बेइज्जती!

Loading Ad...

बीजिंग में ट्रंप के सामने शी जिनपिंग ने अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने अमेरिका को डिक्लाइनिंग नेशन यानी गिरता हुआ देश बता दिया, और तो और जिनपिंग की इस बात से ट्रंप भी सहमत दिखे. ये तो वही हो गया, ‘कुछ तो मजबूरी रही होगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता.’ चीनी राष्ट्रपति के सामने ट्रंप का यूं घुटने टेके किसी को समझ नहीं आया.

Loading Ad...

जिनपिंग के बयान पर ट्रंप ने क्या कहा? 

जिनपिंग ने अमेरिका को पतन की ओर जाता हुआ देश बताया. जिसके मायने ट्रंप ने अपने अलग ही थ्योरी से समझाए और बात को पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की ओर मोड़ दिया. ट्रंप ने कहा, जिनपिंग का यह बयान जो बाइडन के कार्यकाल को लेकर था. 

Loading Ad...

उन्होंने तर्क दिया कि जिनपिंग का इशारा खास तौर पर जो बाइडेन के कार्यकाल और उस वक्त हुए अमेरिका को नुकसान की ओर था, न कि उनके प्रशासन के तहत अमेरिका की स्थिति को लेकर था. उन्होंने सफाई देते हुए कहा, उनके दोबारा सत्ता में आने के बाद अमेरिका फिर से दुनिया की सबसे ताकतवर आर्थिक और सैन्य शक्ति बन गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट करते हुए भी जो बाइडेन पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ‘जब राष्ट्रपति शी ने बहुत ही नजाकत से अमेरिका को एक ‘संभवतः पतनशील राष्ट्र’ कहा तो उनका इशारा ‘स्लीपी जो बाइडेन’ और बाइडेन प्रशासन के चार वर्षों के दौरान हुए भारी नुकसान की ओर था और इस मामले में शी जिनपिंग 100% सही हैं.’

ट्रंप ने की अपनी तारीफ

Loading Ad...

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जिनपिंग के सामने अपनी शेखी बघारी. उन्होंने कहा, उनके नेतृत्व में अमेरिका अब आर्थिक और सैन्य रूप से मजबूत हो रहा है. शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर है, रोजगार और वैश्विक स्तर पर अमेरिका की प्रतिष्ठा भी बढ़ रही है. ट्रंप ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका एक बार फिर ‘आर्थिक महाशक्ति’ बन गया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि शी जिनपिंग ने उनकी ‘अद्भुत सफलताओं’ के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि वॉशिंगटन और बीजिंग के रिश्ते बेहतर होंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि दो साल पहले तक हम सच में एक पतनशील राष्ट्र थे. इस पर मैं राष्ट्रपति शी से पूरी तरह सहमत हूं. लेकिन अब, अमेरिका दुनिया का सबसे आकर्षक देश है और उम्मीद है कि हमारा चीन के साथ रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें- ओमान तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, भारत ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

शी जिनपिंग और ट्रंप की इस मुलाकात और बातचीत को कूटनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. जिसमें ट्रंप के सुर जरूर बदले लेकिन चीनी राष्ट्रपति ने उन्हें घर पर बुलाकर आईना दिखा दिया. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...