Advertisement
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 5 की हुई मौत, वीडियो में देखे तबाही का मंजर
सोमवार को फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ क्षेत्र में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद देश में और पड़ोसी देश इंडोनेशिया तथा जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई.
Advertisement
एक स्थानीय आपदा अधिकारी के अनुसार, फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आए 7.8 तीव्रता के ऑफशोर (समुद्र के पास) भूकंप में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है.
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सैंटोस सिटी के आपदा प्रबंधन प्रमुख एग्रीपिनो डेसेरा ने बताया कि अधिकारी अभी भी घटना की जांच कर रहे हैं.
Advertisement
समुद्र के नीचे था भूकंप का केंद्र
Advertisement
फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने बताया कि यह भूकंप सुबह 7:37 बजे (स्थानीय समय) आया और इसकी गहराई 33 किलोमीटर थी. इसका केंद्र सारंगानी प्रांत के मासिम शहर से लगभग 32 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र के नीचे था, जो जनरल सैंटोस के पास है. इस शहर की आबादी लगभग सात लाख है.
1.4 मीटर ऊंची लहरें उठीं
Advertisement
संस्थान के अनुसार, इस कंपन के बाद ऊंची-ऊंची लहरें उठीं, जिनकी अधिकतम ऊंचाई 1.4 मीटर थी. स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुछ इमारतें गिर गईं और कई जगह बिजली भी चली गई. आसपास के प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए.
9 तटीय प्रांतों में सुनामी अलर्ट
भूकंप के बाद संस्थान ने नौ तटीय प्रांतों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की और लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने या सुरक्षित अंदरूनी इलाकों में जाने की सलाह दी है.
Advertisement
यह भी अनुमान लगाया गया है कि पहली सुनामी लहरें सोमवार सुबह तक पहुंच सकती हैं और इसके बाद कई घंटों तक असर रह सकता है.
दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से भारी तबाही, कई इमारतें गिरीं, 5 लोगों की मौत, Video में देखिए लोग कैसे जान बचाकर भाग रहे हैं, खौफ का मंजर आंखों के सामने देख सहम गए हैं. #philippines #philippinesEarthquake pic.twitter.com/9gp1fSG9zA
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 8, 2026
राष्ट्रपति मार्कोस ने दिए राहत और निगरानी के निर्देश
Advertisement
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस ने प्रभावित इलाकों में आपदा राहत और निगरानी के निर्देश दिए और लोगों से तुरंत ऊंची जगहों पर जाने की अपील की.
यह भूकंप मिंडानाओ के पास समुद्र में आया, जो फिलीपींस का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय गतिविधि वाले इलाकों में से एक माना जाता है.
‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है फिलीपींस
Advertisement
यह भी पढ़ें
फिलीपींस दुनिया के उस हिस्से में स्थित है जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है. यह वह क्षेत्र है जहां टेक्टोनिक प्लेट्स की सीमाएं मिलती हैं और यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं.