Advertisement
LPG गैस बुकिंग पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट..! क्या आपको भी मिला है ये स्पेशल गैस ऑफर का मैसेज?
LPG Crisis: सरकार लोगों को भरोसा दिला रही हैं कि गैस की कोई कमी नहीं हैं. वहीं दूसरी तरह ठग नकली ऑफर और मैसेज भेजकर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. ये काम इतने चालाकी से किए जा रहें हैं कि पहले नजर में असली लगते हैं, और लोग जल्दबाज़ी में इनके जाल में फंस जाते हैं .
Advertisement
LPG Gas Cylinder Viral Message: देश में LPG को लेकर पहले से ही लोगों के मन में चिंता बनी हुई है, कहीं सिलेंडर समय पर मिलेगा या नहीं, कीमत बढ़ेगी या नही. ऐसे माहोल का फायदा अब स्कैमर्स उठाने लगे है. जहां एक तरफ सरकार लोगों को भरोसा दिला रही हैं कि गैस की कोई कमी नहीं हैं. वहीं दूसरी तरह ठग नकली ऑफर और मैसेज भेजकर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. ये काम इतने चालाकी से किए जा रहें हैं कि पहले नजर में असली लगते हैं, और लोग जल्दबाज़ी में इनके जाल में फंस जाते हैं .
“Limited Time Offer” का जाल
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि स्कैमर्स सबसे ज्यादा “Limited Time Offer” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, जब आपको अचानक एक मैसेज आए कि “सिर्फ आज के लिए सस्ता गैस सिलेंडर”, तो मन में तुरंत लालच और जल्दी करने की भावना आ जाती है. यही स्कैमर्स चाहते हैं, आप बिना सोचे-समझे जल्दी फैसला लें. एलपीजी ( LPG ) जैसी जरूरी चीज़ होने की वजह से लोग और भी जल्दी भरोसा कर लेते हैं, और यही सबसे बड़ी गलती हो जाती है.
Advertisement
ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान
Advertisement
स्कैम को पहचानना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ा ध्यान देना जरूरी है.
अगर कोई आपको “स्पेशल” या “चुना हुआ ग्राहक” बताकर सस्ता सिलेंडर देने की बात करे, तो सावधान हो जाएं.
अगर कहा जाए कि “ऑफर सिर्फ कुछ घंटों या सीमित स्टॉक के लिए है”, तो समझ लें कि दबाव बनाया जा रहा है.
किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने को कहा जाए, तो बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें.
ये सभी तरीके आपको जल्दी में निर्णय लेने के लिए मजबूर करते हैं, और यहीं पर लोग गलती कर बैठते हैं.
नकली लेटर और फर्जी डीलरशिप का खेल
Advertisement
कुछ मामलों में तो स्कैमर्स और भी आगे बढ़ गए हैं. वे नकली अप्रूवल लेटर भेजते हैं और कहते हैं कि आपको LPG डीलरशिप मिल सकती है. इसके बदले में वे “रिफंडेबल फीस” के नाम पर पैसे मांगते हैं. लेकिन सच यह है कि यह पूरी तरह से फर्जी होता है. एक बार पैसा चला गया, तो उसे वापस पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है.
असली कंपनियां ऐसे ऑफर नहीं देतीं
सरकार ने साफ कहा है कि BPCL, Hindustan Petroleum और Indian Oil Corporation जैसी कंपनियां कभी भी इस तरह के “लिमिटेड टाइम ऑफर” वाले लिंक या मैसेज नहीं भेजती हैं. ये कंपनियां हमेशा अपने आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए ही सेवाएं देती हैं. इसलिए अगर कोई ऑफर इन प्लेटफॉर्म के बाहर दिखे, तो उस पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है.
Advertisement
खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
आज के समय में सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
OTP, बैंक डिटेल्स या आधार नंबर किसी के साथ शेयर न करें
किसी कॉल या मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें
पहले जानकारी की जांच जरूर करें
छोटी-सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.
सही जानकारी कहां से मिलेगी?
Advertisement
यह भी पढ़ें
अगर आपको LPG से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए, तो हमेशा भरोसेमंद स्रोत का ही इस्तेमाल करें.
आप इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या mylpg.in जैसे सरकारी पोर्टल पर जाकर सही जानकारी ले सकते हैं.