Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

26 जनवरी को बंद रहेंगी दिल्ली के ये सड़कें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Republic Day: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डीके गुप्ता के एक ब्यान के अनुसार, शनिवार शाम 9 बजे से ट्रैफिक नियंतर उपाय शुरू हो जाएंगे। शहर की सीमाओं पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा , केवल आवश्यक वाहनों को ही जाने की इजाजत होगी।

Google
Loading Ad...

Republic Day: गणतंत्र दिवस 2025 समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक संबधी एडवाइजरी जारी की हैं।  रविवार 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होगी। इस दौरान परेड के रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डीके गुप्ता के एक ब्यान के अनुसार, शनिवार शाम 9 बजे से ट्रैफिक नियंतर उपाय शुरू हो जाएंगे। शहर की सीमाओं पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा , केवल आवश्यक वाहनों को ही जाने की इजाजत होगी।  आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से ......

इन रास्तो पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद 

एडवाइजरी के अनुसार, परेड मार्ग, की और जाने वाली सड़कों पर डायवर्सन लागू किया जाएगा। विशेष रूप से सी - हेक्सागॉन क्षेत्र शनिवार रात 9.15 बजे के बाद बंद रहेगा , और यात्रियों को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई हैं। गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को सुबह  10.30 बजे शुरू होगी।  परेड विजय चौक , कर्तव्य पथ , सी - हेक्सागन , तिलक रोड और बहादुर शाह जफ़र रोड से होकर गुजरेगी , जो लाल किले पर समाप्त होगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत , शनिवार को शाम पांच बजे से परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।  

यह भी पढ़ें

मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेगी

वहीं आपको बता दें , रफी मार्ग , जनपथ और मान सिंह रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर शनिवार रात 10 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। सी - हेक्सागन क्षेत्र भी रविवार सुबह 9 15 से लेकर तिलक मार्ग पर परेड की समाप्ति तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा।  इसके अलावा , सुबह 10 30 बजे के बाद से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफ़र मार्ग और सुभाष मार्ग पर किसी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।  सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती हैं कि वे अपनी यात्रा पहले से ही योजना बना लें।  परेड के रास्ते के आस -पास के इलाकों से बचें।  खासकर सुबह 9 30 बजे से 1 00 बजे तक , ताकि कोई परेशानी न हो ,हालांकि, उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को विशेष प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ेगा। गणतंत्र दिवस के लिए मेट्रो कि टाइमिंग सामान्य रहेगी।   

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...