जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

24 घंटे में पार्सल डिलीवरी! 17 मार्च से इंडिया पोस्ट शुरू करेगा ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा

Speed ​​Post Service: संचार मंत्रालय ने बताया कि डाक विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (डीओपी) मंगलवार 17 मार्च को '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य जरूरी और समयबद्ध पार्सल की अगले दिन गारंटी के साथ डिलीवरी करना है.

24 घंटे में पार्सल डिलीवरी! 17 मार्च से इंडिया पोस्ट शुरू करेगा ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा
Image Source: Social Media
Advertisement

Speed ​​Post Service: इंडिया पोस्ट जल्द ही एक नई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत पार्सल और कंसाइनमेंट को 24 घंटे के भीतर पहुंचाया जाएगा. सरकार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. संचार मंत्रालय ने बताया कि डाक विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (डीओपी) मंगलवार 17 मार्च को '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य जरूरी और समयबद्ध पार्सल की अगले दिन गारंटी के साथ डिलीवरी करना है.

केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में लॉन्च

इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी करेंगे. कार्यक्रम आकाशवाणी भवन के रंग भवन ऑडिटोरियम में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

पहले चरण में इन शहरों में मिलेगी सुविधा

Advertisement

मंत्रालय के अनुसार, '24 स्पीड पोस्ट' सेवा के जरिए प्रमुख महानगरों में अगले दिन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाओं में सुधार होगा. पहले चरण में यह सुविधा छह मेट्रो शहरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद) में उपलब्ध होगी.

24 और 48 घंटे में डिलीवरी की सुविधा

इसके साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स '24 स्पीड पोस्ट' और '48 स्पीड पोस्ट' सेवाएं भी देगा, जिनमें क्रमशः डी+1 और डी+2 दिनों में डिलीवरी की गारंटी होगी. इन सेवाओं को विशेष प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले एयर ट्रांसपोर्ट का समर्थन मिलेगा.

ग्राहकों को मिलेंगी कई नई डिजिटल सुविधाएं

Advertisement

नई सेवाओं में ओटीपी-आधारित सुरक्षित डिलीवरी और एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधा होगी, साथ ही ग्राहकों को एसएमएस के जरिए पार्सल की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी.

बिजनेस ग्राहकों के लिए खास सुविधाएं

व्यावसायिक ग्राहकों के लिए विभाग 'बाय नाउ पे लेटर' (बीएनपीएल) सुविधा, बड़ी बुकिंग पर फ्री पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और सेंट्रलाइज्ड बिलिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा. 

Advertisement

देरी होने पर मिलेगी मनी-बैक गारंटी

मंत्रालय के अनुसार, इन सेवाओं में डिलीवरी में देरी होने पर मनी-बैक गारंटी भी शामिल होगी, जिससे इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी क्षमता और मजबूत होगी.

पार्सल और ई-कॉमर्स सेवाओं पर फोकस

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में डॉ. पेम्मासानी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया था कि डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स पार्सल और ई-कॉमर्स सेगमेंट में कई नई पहल कर रहा है ताकि इसे एक प्रमुख सार्वजनिक लॉजिस्टिक्स संगठन के रूप में विकसित किया जा सके और देश भर में सेवाओं को मजबूत बनाया जा सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें