Namo Bharat Parking Rates: नमो भारत स्टेशन पर पार्किंग कितने की? दिल्ली से मेरठ तक चार्ज की पूरी लिस्ट
NCRTC parking Charges: इस पूरे कॉरिडोर के स्टेशनों पर 8,000 से ज्यादा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है, इसका सीधा मकसद है कि लोग अपने घर से निजी वाहन लेकर स्टेशन तक आएं, वहां गाड़ी सुरक्षित पार्क करें और आगे की यात्रा तेज, सुरक्षित और समय पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन से पूरी करें. इससे ट्रैफिक भी कम होगा और सफर भी आसान बनेगा.
Follow Us:
Namo Bharat Station Parking Charges: दिल्ली से मेरठ के बीच चल रही Namo Bharat सेवा को और आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) ने इस पूरे कॉरिडोर के स्टेशनों पर 8,000 से ज्यादा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है, इसका सीधा मकसद है कि लोग अपने घर से निजी वाहन लेकर स्टेशन तक आएं, वहां गाड़ी सुरक्षित पार्क करें और आगे की यात्रा तेज, सुरक्षित और समय पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन से पूरी करें. इससे ट्रैफिक भी कम होगा और सफर भी आसान बनेगा.
गाजियाबाद स्टेशन पर सबसे बड़ी पार्किंग सुविधा
Ghaziabad के नमो भारत स्टेशन पर कॉरिडोर की सबसे बड़ी पार्किंग बनाई गई है. यहां एक साथ 370 कारें और 632 दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं. यह स्टेशन दिल्ली-मेरठ रोड पर स्थित है और पास में शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन होने की वजह से यहां से दूसरी ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़ना भी आसान है. यानी अगर कोई यात्री मेट्रो और नमो भारत दोनों का इस्तेमाल करना चाहता है, तो उसे ज्यादा परेशानी नहीं होगी.
साहिबाबाद स्टेशन पर 76 कारों और 223 दुपहिया वाहनों की पार्किंग उपलब्ध है. वहीं राजनगर एक्सटेंशन के पास बने गुलधर स्टेशन पर 191 कारें और 848 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं.
दिल्ली के स्टेशनों पर भी मजबूत इंतजाम
Delhi के सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर 266 कारों और 837 दुपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा दी गई है. यह स्टेशन एक बड़ा ट्रांसपोर्ट हब बनता जा रहा है क्योंकि यहां से Hazrat Nizamuddin Railway Station और Veer Hakikat Rai ISBT जैसे बड़े केंद्र पास में हैं. इससे यात्रियों को ट्रेन, बस और नमो भारत के बीच आसानी से बदलने की सुविधा मिलती है.
आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर भी करीब 50 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे पूर्वी दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी.
मेरठ में भी बड़ी पार्किंग व्यवस्था
Meerut के मेरठ साउथ स्टेशन पर 289 कारें और 854 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं.यह स्टेशन परतापुर बाईपास के पास है, जहां से हरिद्वार और रुड़की के लिए बस सेवाएं भी मिलती हैं.
मोदीपुरम स्टेशन पर 135 से ज्यादा कारों और 1,200 से अधिक दुपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा है. शताब्दी नगर स्टेशन पर करीब 120 कारें और 350 से ज्यादा दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं.
मेरठ मेट्रो के 12 स्टेशनों के बीच चल रही इस तेज सेवा के तहत परतापुर, रिठानी, ब्रह्मपुरी, एमईएस कॉलोनी और डौरली स्टेशनों पर भी दुपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग क्षमता के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
जहां जगह कम, वहां वैकल्पिक व्यवस्था
कुछ स्टेशनों पर जगह की कमी है, इसलिए यात्रियों को आसपास की निजी पार्किंग का विकल्प दिया गया है. उदाहरण के लिए बेगमपुल अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए अबु लेन मार्केट क्षेत्र में वाहन खड़े किए जा सकते हैं.
हर स्टेशन पर ड्रॉप-ऑफ जोन भी बनाए गए हैं ताकि लोग आसानी से उतर-चढ़ सकें और मुख्य सड़क पर जाम न लगे. ई-रिक्शा, ऑटो, बस और अन्य साधनों से स्टेशन तक पहुंचना आसान बनाया गया है.
क्या हैं पार्किंग के शुल्क?
उत्तर प्रदेश के स्टेशनों पर साइकिल के लिए 10 मिनट से 6 घंटे तक 5 रुपये शुल्क है. दुपहिया के लिए 10 रुपये और कार या एसयूवी के लिए 30 रुपये देने होंगे. समय बढ़ने पर शुल्क भी थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन दरें सामान्य और किफायती रखी गई हैं.
दिल्ली के स्टेशनों पर 6 घंटे तक साइकिल के 5 रुपये, दुपहिया के 20 रुपये और कार या एसयूवी के 50 रुपये तय किए गए हैं. लंबे समय के लिए अधिकतम 100 रुपये तक शुल्क रखा गया है.
नमो भारत कनेक्ट ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें
यात्रियों की सुविधा के लिए नमो भारत कनेक्ट ऐप में रियल टाइम पार्किंग की जानकारी मिलती है. इसके अलावा लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, स्टेशन की जानकारी, लास्ट माइल कनेक्टिविटी और खोया-पाया जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.
NCRTC ने स्टेशनों पर किराये की साइकिल, दुपहिया वाहन, फीडर बस, कैब और ऑटो जैसी सेवाओं के लिए साझेदारी भी की है. इसका मकसद यह है कि यात्री अपने घर से निकलकर गंतव्य तक बिना रुकावट और बिना परेशानी के पहुंच सकें.
कुल मिलाकर, दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत सेवा को और बेहतर बनाने के लिए पार्किंग और कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दिया गया है, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें