Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

LPG: गैस एजेंसियों के बाहर भीड़, घंटों इंतजार...e-KYC की डेडलाइन क्यों बढ़ानी पड़ी?

LPG e-KYC Deadline Extend: e-KYC पूरी करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है. यानी जिन ग्राहकों का यह जरूरी काम अभी बाकी है, वे अगले एक हफ्ते के अंदर अपनी e-KYC पूरी कर सकते हैं.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

LPG e-KYC Deadline Extend: घरेलू LPG ग्राहकों के लिए राहत की खबर सामने आई है. जिन लोगों ने अभी तक अपनी LPG e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें अब कुछ और समय मिल गया है. पहले e-KYC पूरी करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है. यानी जिन ग्राहकों का यह जरूरी कम अभी बाकी है, वे अगले एक हफ्ते के अंदर अपनी e-KYC पूरी कर सकते है. यह राहत खास तौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो समय रहते प्रक्रिया पूरी करना चाहते थे, लेकिन तकनीकी परेशानियों की वजह से ऐसा नहीं कर पाए.

सर्वर की दिक्कत बनी बड़ी परेशानी

दरअसल, LPG e-KYC के लिए ग्राहकों को आधार के जरिए अपना प्रमाणीकरण पूरा करना होता है. पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोग इस प्रक्रिया को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दोरान कई जगहों से सर्वर डाउन होने, वेबसाइट या ऐप के धीमे चलने और तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आईं. कई ग्राहकों का कहना है कि वे जरूरी दस्तावेज लेकर गैस एजेंसी तक पहुंचे, लेकिन सिस्टम काम नहीं करने की वजह से उनका e-KYC पूरा नहीं हो सका. ऐसे में आखिरी तारीख नजदीक आने के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती गई.

Loading Ad...

शुवेंदु सरकार का बड़ा ऐलान, आपातकाल में जेल जाने वालों को मिलेगी ₹10 हजार मासिक पेंशन

Loading Ad...

गैस एजेंसियों के बाहर दिखीं लंबी कतारें

16 अगस्त की पुरानी डेडलाइन को लेकर लोगो में काफी जल्दबाजी थी. बड़ी संख्या में ग्राहक LPG डीलरशिप पर पहुंचने लगे, जिसके कारण कई जगह लंबी कतारें देखने को मिलीं. लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर की समस्या होने पर कई बार उन्हें बिना काम पूरा कराए वापस लौटना पड़ा. यही वजह मानी जा रही है कि ग्राहकों को अतिरिक्त समय देने का फैसला किया गया है. हालांकि, डीलरों की मानें तो डेडलाइन बढ़ने के बावजूद तकनीकी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

Loading Ad...

e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?

Indane, Bharat Gas और HP Gas के घरेलू LPG ग्राहकों के लिए e-KYC जरूरी बताई गई है. कंपनियों की ओर से ग्राहकों को पहले भी इसके लिए संदेश भेजकर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई थी. यहा एक जरूरी बात समझना भी बेहद जरूरी है कि e-KYC पूरी नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि तुरंत आपका LPG कनेक्शन रद्द हो जाएगा. लेकिन सत्यापन पूरा होने तक घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है और ग्राहक को लागू कमर्शियल दर का भुगतान करना पड़ सकता है.

जिन्होंने e-KYC कर ली, उन्हें दोबारा जरूरत नहीं

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अगर आपने पहले ही अपनी LPG e-KYC सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, तो आपको इसे दोबारा कराने की जरूरत नहीं है. वहीं जिन लोगों की e-KYC अभी बाकी है, उनके पास अब 23 अगस्त तक का समय है. इसलिए आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय जितनी जल्दी संभव हो, प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर रहेगा. इससे सर्वर पर ज्यादा लोड या तकनीकी परेशानी होने की स्थिति में आपको दोबारा मौका तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...