×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Gas Cylinder Complaint: डीलर ज्यादा पैसे मांगे या डिलीवरी न दे तो यहां करें शिकायत, जानें हेल्पलाइन नंबर

Gas Cylinder Complaint: केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि देश में घरेलू LPG गैस की कोई कमी नहीं है. सरकार का कहना है कि आम घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए लोगों को घबराने या जरूरत से ज्यादा गैस बुक करने की आवश्यकता नहीं है..

Gas Cylinder Complaint: डीलर ज्यादा पैसे मांगे या डिलीवरी न दे तो यहां करें शिकायत, जानें हेल्पलाइन नंबर
Image Source: Social Media
Advertisement

Gas Cylinder Complaint: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति की खबरों के कारण भारत में भी कई लोगों के मन में चिंता बढ़ गई है. खासकर रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर को लेकर लोगों को डर लगने लगा है कि कहीं गैस की सप्लाई कम न हो जाए. कई जगहों पर लोग जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक करने लगे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आने वाले समय में गैस मिलना मुश्किल हो सकता है.

लेकिन केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि देश में घरेलू LPG गैस की कोई कमी नहीं है. सरकार का कहना है कि आम घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए लोगों को घबराने या जरूरत से ज्यादा गैस बुक करने की आवश्यकता नहीं है..

सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला

हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग से जुड़ा एक नियम बदला गया है. पहले लोग 21 दिन के बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है.
सरकार का कहना है कि यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि गैस की सप्लाई सही तरीके से सभी तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा न कर सके. इससे हर उपभोक्ता को समय पर गैस मिल सकेगी.

Advertisement

डीलर की मनमानी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं

कई बार ऐसी शिकायतें भी सामने आती हैं कि कुछ गैस डीलर उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करते हैं. जैसे कि सिलेंडर बुक होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं देना, ज्यादा पैसे मांगना या फिर सिलेंडर की कालाबाजारी करना.
ऐसी स्थिति में कई लोग परेशान हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि शिकायत कहां करें. लेकिन अगर आपका गैस डीलर ऐसा करता है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंपनियां ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई भी करती हैं.

इंडेन गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर'

Advertisement

अगर आप इंडेन गैस के उपभोक्ता हैं और आपको सिलेंडर की डिलीवरी में परेशानी हो रही है या डीलर ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो आप कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं.
1800-2333-555 (टोल फ्री नंबर)
7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायत)
इन नंबरों पर कॉल करके आप अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं.

भारत गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर आप भारत गैस के ग्राहक हैं और आपको समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है या डीलर मनमानी कर रहा है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
1800-22-4344 (टोल फ्री नंबर)
7715012345 (LPG बुकिंग)
कंपनी इन शिकायतों को दर्ज करके आगे की कार्रवाई करती है.

Advertisement

एचपी गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर
अगर आप HP गैस के उपभोक्ता हैं और आपको डीलर से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं.
1800-2333-555 (टोल फ्री नंबर)
9493602222 (HP Anytime LPG)
इन नंबरों के जरिए आप गैस बुकिंग भी कर सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.


सरकार का कहना है कि देश में घरेलू LPG गैस की सप्लाई पर्याप्त है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. अगर किसी जगह गैस डीलर उपभोक्ताओं के साथ गलत व्यवहार करता है या ज्यादा पैसे मांगता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जा सकती है. इससे आपकी समस्या का समाधान भी होगा और डीलर की मनमानी भी रुक सकेगी.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें