बड़ी खबर! सरकार के इस App से मिनटों में पहुंचेगा सिलेंडर, अब जारी रहेगी लगातार सप्लाई, LPG को लेकर बड़ा अपडेट
LPG Crisis: सरकार लगातार पूरे सिस्टम पर नजर रख रही है ताकि कहीं भी सप्लाई में रूकावट न आए और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसानी से चलती रहे. सरकार की सबसे बड़ी अपील यही है कि लोग जिम्मेदारी के साथ गैस का इस्तेमाल करें और अफवाहों पर ध्यान न दें.
Follow Us:
Gas Booking Rules: केंद्र सरकार ने साफ़ तौर पर लोगों को भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी (LPG ) सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और हर घर तक गैस पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत बनी हुई है यानी आपको घबराने या ज्यादा सिलेंडर स्टॉक करने की बिलकुल जरूरत नहीं है. सरकार लगातार पूरे सिस्टम पर नजर रख रही है ताकि कहीं भी सप्लाई में रूकावट न आए और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसानी से चलती रहे. सरकार की सबसे बड़ी अपील यही है कि लोग जिम्मेदारी के साथ गैस का इस्तेमाल करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. अक्सर ऐसी खबरें फ़ैल जाती हैं जिससे लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने लगते हैं, लेकिन इस बार सरकार ने साफ़ कर दिया हैं कि ऐसी कोई स्थिति नहीं हैं.
अब ज्यादातर लोग कर रहे हैं ऑनलाइन बुकिंग
आज के समय में एलपीजी बुकिंग का तरीका भी काफी बदल चुका है. मंत्रालय के अनुसार, करीब 95% लोग अब ऑनलाइन माध्यमों से ही गैस बुक कर रहे हैं. इसमें IVRS, SMS, WhatsApp, मोबाइल ऐप और वेबसाइट जैसे आसान विकल्प शामिल हैं. इसका फायदा यह है कि गैस एजेंसी पर भीड़ कम होती है और आपका समय भी बचता है. सरकार चाहती है कि लोग इन डिजिटल तरीकों का ही इस्तेमाल करते रहें ताकि पूरी प्रक्रिया आसान और तेज बनी रहे.
सरकार का बड़ा फैसला, समय पर हर घर तक पहुंचेगी LPG गैस, बुकिंग से डिलीवरी तक बदले नियम
HP Gas पर सिलेंडर कैसे बुक करें
अगर आप HP Gas के ग्राहक हैं, तो आपके पास कई आसान विकल्प हैं:
WhatsApp: 9222201122
मिस्ड कॉल: 9493602222
IVRS: 8888823456
मोबाइल ऐप: HP Pay
वेबसाइट: myhpgas.in
इनमें से किसी भी तरीके से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में बुकिंग कर सकते हैं.
Bharat Gas पर बुकिंग के तरीके
भारत गैस यूजर्स के लिए भी कई सुविधाजनक विकल्प मौजूद हैं:
WhatsApp: 1800 22 4344
मिस्ड कॉल: 7710955555
IVRS: 7715012345
ऐप: Hello BPCL
वेबसाइट: my.ebharatgas.com
इससे आप बिना कहीं जाए आराम से अपनी गैस बुक कर सकते हैं.
Indane Gas पर बुकिंग कैसे करें
इंडेन गैस के ग्राहक भी इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:
WhatsApp: 7588888824
मिस्ड कॉल: 8454955555
IVRS: 7718955555
ऐप: Indian Oil One
वेबसाइट: cx.indianoil.in
बिना एड्रेस प्रूफ के भी मिल रहा 5 किलो का सिलेंडर
एक अच्छी खबर यह भी है कि अब छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर को बिना एड्रेस प्रूफ के भी लिया जा सकता है (इंडेन के जरिए). यह खासतौर पर छात्रों, नौकरी करने वाले युवाओं और प्रवासी मजदूरों के लिए बहुत मददगार है, जिन्हें अक्सर डॉक्यूमेंट्स की परेशानी होती है.
इसका मतलब है कि अगर आप कहीं नए शहर में रह रहे हैं, तो भी आप आसानी से छोटा सिलेंडर लेकर अपनी रसोई चला सकते हैं.
Bharat Gas का 5 किलो सिलेंडर - ID जरूरी
यह भी पढ़ें
वहीं, Bharat Gas (BPCL) भी 5 किलो का छोटा सिलेंडर दे रहा है, लेकिन इसके लिए एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) दिखाना जरूरी है. यह सुविधा भी खासकर प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है. एक और खास बात यह है कि अगर आप इस सिलेंडर को 5 साल के अंदर वापस करते हैं, तो आपको लगभग 50% तक रिफंड भी मिल सकता है. यानी यह एक तरह से किफायती और सुरक्षित विकल्प है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें