Advertisement
आधे रास्ते में उतरी महिला, ड्राइवर ने मांगा पूरा किराया... फिर कैमरे में कैद हो गई ऐसी बहस कि VIDEO हुआ वायरल
आज के दौर में लोग आमतौर पर एक स्थान से दूसरे जगह पहुँचने के लिए लोग कैब की सुविधा लेते हैं लेकिन कई बार कैब ड्राइवर की सवारी के साथ नोकझोंक हो जाती है. ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. इसमें महिला ने कैब बुक कर अपने गंतव्य की ओर सफर शुरू किया था. लेकिन रास्ते में किसी वजह से उसने अपना प्लान बदल दिया और ड्राइवर से गाड़ी बीच रास्ते में रोकने के लिए कहा.
Advertisement
कैब से सफर करना आज लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. लेकिन कई बार किराए को लेकर होने वाली छोटी-सी बहस इतना बड़ा मुद्दा बन जाती है कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यात्री और कैब ड्राइवर के बीच किराए को लेकर तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की राय भी दो हिस्सों में बंट गई है. कोई महिला को सही बता रहा है तो कोई ड्राइवर का पक्ष ले रहा है.
आधे रास्ते में उतरने से शुरू हुआ पूरा विवाद
ABP न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो के मुताबिक, महिला ने कैब बुक कर अपने गंतव्य की ओर सफर शुरू किया था. लेकिन रास्ते में किसी वजह से उसने अपना प्लान बदल दिया और ड्राइवर से गाड़ी बीच रास्ते में रोकने के लिए कहा. यहीं से विवाद की शुरुआत हो गई. ड्राइवर का कहना था कि बुकिंग पूरी दूरी के लिए हुई है, इसलिए उसे पूरा किराया चाहिए. वहीं महिला का कहना था कि जब वह पूरी यात्रा कर ही नहीं रही है तो पूरा किराया देने का सवाल ही नहीं उठता. वह केवल उतनी दूरी का भुगतान करेगी, जितनी दूरी तक उसने सफर किया है.
Advertisement
कैमरे में कैद हुई बहस
Advertisement
महिला ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करनी शुरू कर दी. वीडियो में वह ड्राइवर से कहती सुनाई देती है कि वह कैमरे की तरफ देखकर बताए कि आखिर वह पूरे पैसे क्यों मांग रहा है. इसी दौरान ड्राइवर कैमरे की ओर हाथ बढ़ाता है, जिससे मोबाइल थोड़ा हिल जाता है. महिला इस पर नाराजगी जताते हुए कहती है कि वह सिर्फ नियमों के मुताबिक किराया देगी और उससे ज्यादा भुगतान नहीं करेगी. वीडियो में महिला बार-बार यही दोहराती है कि वह अक्षरधाम तक ही जाएगी और उसी हिसाब से किराया देगी. दूसरी तरफ ड्राइवर अपनी बात पर अड़ा रहता है और पूरा किराया मांगता रहता है. बहस के दौरान ड्राइवर गुस्से में महिला को "गंदे लोग" कह देता है. इस टिप्पणी पर महिला तुरंत आपत्ति जताती है और पूछती है कि आखिर उसका ऐसा मतलब क्या है. इसके बाद भी दोनों के बीच बहस जारी रहती है. हालांकि वीडियो यहीं खत्म हो जाता है और इसके बाद क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
A woman asked the cab driver to stop midway through the ride because she changed her plans.
CAB DRIVER: It doesn’t matter where you ask me stop. I’ll charge the full fare.
WOMAN: Why should I pay the full fare when I’m getting out halfway? Do you think I’m stupid?
DRIVER:… pic.twitter.com/3DAQYJzCya— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 24, 2026Advertisement
Loading Ad...
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर कोई यात्री बीच रास्ते में अपनी यात्रा खत्म करता है तो ऐप के नियमों के अनुसार जितना किराया बनता है, उतना ही देना चाहिए. वहीं कई लोगों ने ड्राइवर का समर्थन करते हुए कहा कि अचानक यात्रा रद्द या छोटी होने से ड्राइवर का समय और संभावित कमाई दोनों प्रभावित हो सकते हैं. एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'आपने दिल्ली से पानीपत का ट्रेन टिकट बुक किया, सफ़र के दौरान सोनीपत में उतरने का फ़ैसला किया और अब आप रिफ़ंड मांग रहे हैं। कमाल है!' कुछ यूजर्स ने यह भी सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में ऐप पर डेस्टिनेशन बदलकर नया किराया तय कर लेना सबसे बेहतर तरीका होता है. वहीं कुछ लोगों ने महिला द्वारा ड्राइवर का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने पर भी सवाल उठाए और कहा कि किसी की इच्छा के खिलाफ रिकॉर्डिंग करना भी बहस का विषय हो सकता है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि यह वायरल वीडियो सिर्फ एक बहस नहीं, बल्कि यात्रियों और ड्राइवरों दोनों के लिए एक सीख भी है. अगर सफर के दौरान प्लान बदल जाए तो सबसे पहले कैब ऐप के नियमों के मुताबिक डेस्टिनेशन अपडेट करना या राइड में बदलाव करना बेहतर विकल्प माना जाता है. इससे किराए को लेकर गलतफहमी की संभावना कम हो जाती है और दोनों पक्षों के बीच अनावश्यक विवाद से भी बचा जा सकता है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग अपने-अपने नजरिए से इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.