Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा…’, इथेनॉल का बचाव करते हुए BJP सांसद के बिगड़े बोल, Video वायरल

सांसद जनार्दन मिश्रा ने इथेनॉल को लेकर चल रही बहस और सरकार के विरोध पर बात की. उन्होंने E20 पर सवाल उठाने वालों पर सवाल उठाया, लेकिन भाषाई मर्यादा लांघ गए.

Image Source- Screengrab/IANS Video
Loading Ad...

पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है तो अब BJP के एक सांसद ने सोने पर सुहागा करने वाला बयान दे दिया. मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा ने E20 पॉलिसी का बचाव करते हुए विवादित बयान दे दिया. 

उन्होंने रीवा में एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा, 

‘देश में सिर्फ खुद का 20 प्रतिशत डीजल-पेट्रोल होता है, बाकी 80 फीसदी विदेशों से आता है. विरोधी कहते हैं कि शुद्ध पेट्रोल दो, देश में पेट्रोल है नहीं, अगर इथेनॉल नहीं मिलाएंगे तो क्या तुम्हारे बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल आएगा.’

Loading Ad...

E20 पॉलिसी पर विरोध पर उठाए सवाल 

दरअसल, मौका था रीवा एयरपोर्ट पर विंध्य क्षेत्र की उड़ान सेवा के शुभारंभ का, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद थे. कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने इथेनॉल को लेकर चल रही बहस और सरकार के विरोध पर बात की. उन्होंने E20 पर सवाल उठाने वालों पर सवाल उठाया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘जब देश में शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध ही नहीं है तो उसकी मांग कहां से पूरी होगी.’

Loading Ad...

होर्मुज का उदाहरण देकर की विवादित टिप्पणी 

सांसद जनार्दन मिश्रा ने ईरान-अमेरिका में वार और वैश्विक परिस्थितियों की ओर इशारा करते हुए कहा, देश में केवल 20% गैस और तेल का उत्पादन ही होता है, बाकी 80% विदेश से लेना पड़ता है. उसमें भी इस समय लड़ाई छिड़ गई है. होर्मुज बंद है, उधर हूती विद्रोहियों ने भी रास्ता रोक रखा है. तेल के लिए जहाजों को 18,000 किलोमीटर का चक्कर लगाकर तेल मिल रहा है. जब PM मोदी कहते हैं इथेनॉल मिक्स करेंगे तो आंदोलन हो रहा है. 

BJP सांसद ने कहा, ‘लोग विरोध में ये कहते हैं कि इथेनॉल नहीं चलेगा. 100% शुद्ध पेट्रोल चाहिए, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा.’

Loading Ad...

जनार्दन मिश्रा आगे कहते हैं, जब शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं तो कहां से लाएं. 

ब्राजील का दिया हवाला 

उन्होंने आक्रामक अंदाज में बघेली भाषा में कहा, E20 पॉलिसी के खिलाफ आज आंदोलन हो रहा है, ब्राजील में 100% इथेनॉल वाला पेट्रोल डीजल बनता है. गाडियां 100% इथेनॉल से चल रहीं हैं.  इसके बावजूद वहां गाड़ियों में कोई दिक्कत नहीं आई है. 

Loading Ad...

उन्होंने एक ऑटोमोबाइल कंपनी के बयान का हवाला देते हुए कहा, भारत में वाहनों में इथेनॉल से चलने की क्षमता है. उन्होंने तर्क दिया कि अगर इथेनॉल नहीं बनेगा तो पेट्रोल और डीजल की जरूरत कैसे पूरी होगी?

पहले भी दिए हैं विवादित बयान

ये पहला मौका नहीं है जब BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने विवादित बयान देकर चर्चा में आए हैं. उन्होंने कुछ पुराने बयान हैं, जिनमें महिलाओं और लड़कियों के शराब पीने पर कमेंट किया था. इतना ही नहीं वह रीवा के पूर्व कमिश्नर सभाजीत यादव को लेकर भी विवादित कमेंट कर चुके हैं. 

Loading Ad...

इस बार इथेनॉल के बचाव में दिया गया उनका यह बयान चर्चा में आ गया. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं इसी दिन के लिए आपको सांसद बनाया था. 

एक ने लिखा, सांसद जी को ये घमंड ले डुबेगा, तो एक यूजर लिखते हैं, रस्सी जल गई ऐंठ नहीं गई. एक और यूजर लिखते हैं, जनता जवाब चाहती है यो यह दंभ दिखा रहे हैं. तो किसी ने सांसद के बहाने पार्टी को ही आईना दिखाया और कहा, अब किसी को भाषा की मर्यादा पर बात नहीं करनी. 

यह भी पढ़ें- समधी ने की 25 शादियां, फ्रॉड निकला दामाद… BJP विधायक ने रो-रोकर बयां किया दर्द, बेटी के साथ हुए धोखे पर बनाया Video

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल सार्वजनिक मंचों पर नेताओं का भाषाई मर्यादा को लांघना कोई नई बात तो रही नहीं, ये वो माननीय हैं जो आज की युवा पीढ़ी को शब्दों पर ज्ञान देते हैं, लेकिन खुद सारी सीमाएं पार कर देते हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...