Advertisement

Loading Ad...

"10 साल से तुम्हारी मुस्कान", Epstein Files को लेकर हुआ सवाल, भड़के ट्रंप, CNN रिपोर्टर केटलन कॉलिन्स का उड़ाया मजाक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एक महिला पत्रकार पर निजी टिप्पणी की है. उन्होंने CNN की संवाददाता केटलन कॉलिन्स का ओवल ऑफिस में सरेआम मज़ाक उड़ाया ट्रंप ने उन्हें “सबसे खराब रिपोर्टर” तक बोला और उनकी स्माइल पर भी खीझ निकाली.

Kaitlan Collins And Donald Trump (Screengrab)
Loading Ad...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी मीडिया से छत्तीस का आंकड़ा रहा है. 2016 में राष्ट्रपति का चुनाव जीतने से पहले से ही लगातार ट्रंप मीडिया पर हमला करते रहे हैं. वो CNN, NYT, WP, WSG को लेफ्ट अलाइंड पेपर-ट्रेडिशनल मीडिया कह कर काफी हमले बोलते आए हैं. खासकर अमेरिका के सबसे बड़े टीवी चैनल CNN पर तो वो सीधा और पर्सनल हमला से भी बाज नहीं आते हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने कार्यालय ओवल ऑफिस में सबके सामने CNN की संवाददाता केटलन कॉलिन्स का मज़ाक उड़ाया और उनपर निजी हमला बोला.

3 जनवरी को ओवल ऑफिस में मीडिया टॉक के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN की संवाददाता केटलन कॉलिन्स वर्स्ट या “सबसे खराब रिपोर्टर” तक कह दिया. ऐसा तब हुआ जब कॉलिन्स ने जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े हालिया दस्तावेज़ों की रिलीज़ को लेकर उनसे सवाल पूछा. इसी से ट्रंप चिढ़ गए और जवाब देने की जगह रिपोर्टर की गंभीरता से सवास पूछने के तरीके मसलन उनके हाव-भाव पर भी टिप्पणी की.

ट्रंप ने फीमेल पत्रकार का उड़ाया मजाक!

Loading Ad...

आपको बता दें कि अपने फनी तरीके के कारण मशहूर ट्रंप कब मजाक से आगे बढ़ जाते हैं, पता ही नहीं चलता है. इसी कड़ी में व्यंग्यात्मक लहजे में ट्रंप ने कॉलिन्स के चेहरे के भावों पर तंज कसते हुए कहा, “वह एक युवा महिला हैं; मुझे नहीं लगता कि मैंने आपको कभी मुस्कुराते देखा है. मैं आपको 10 साल से जानता हूं. मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी आपके चेहरे पर मुस्कान (स्माइल) देखी हो.”

Loading Ad...

CNN को ट्रंप ने कहा बेइमान संगठन!

इस पर कॉलिन्स ने पलटवार करते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति से एप्स्टीन के यौन उत्पीड़न पीड़ितों को लेकर सवाल पूछ रही थीं. हालांकि ट्रंप ने उनकी बात बीच में ही काट दी और अपना अगला निशाना CNN पर साधा और नेटवर्क पर बेईमानी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “आप जानते हैं आप मुस्कुरा क्यों नहीं रही हैं? क्योंकि आपको पता है कि आप सच नहीं बोल रही हैं,” और उन्होंने CNN को “बेईमान” संगठन करार दिया. 

Loading Ad...

कॉलिन्स ने क्लिप शेयर कर क्या कहा?

आपको बता दें कि इस पूरी बहस का वीडियो बाद में केटलन कॉलिन्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जहां उन्होंने ट्रंप के साथ हुई इस बातचीत की क्लिप पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में कहीं भी ट्रंप के लहजे की बात भी नहीं की और ना ही उस पर ध्यान दिया, परेशानी जताई. उन्होंने सिर्फ लिखा कि " जब मैंने उनसे जस्टिस डिपार्टमेंट की लेटेस्ट रिलीज़ पर पीड़ितों की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो वह भड़क गए...प्रेसिडेंट ट्रंप ने तर्क दिया कि अब देश को एपस्टीन फाइलों से आगे बढ़ना चाहिए."

इतना ही नहीं केटलन कॉलिन्स हाल ही में अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहीं. उन्होंने लॉस एंजिलिस में क्लाइव डेविस की प्री-ग्रैमी पार्टी में फोटोग्राफर एमिलियो मैड्रिड के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें साझा की थीं, जिसकी काफी चर्चा हुई थी.

Loading Ad...

कौन हैं केटलन कॉलिन्स?

यह भी पढ़ें

केटलन कॉलिन्स एक अमेरिकी पत्रकार हैं और CNN की प्रमुख एंकरों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एंटरटेनमेंट रिपोर्टर के तौर पर की थी. वर्ष 2016 में वह *द डेली कॉलर* के लिए व्हाइट हाउस संवाददाता बनीं. 2017 में उन्होंने CNN जॉइन किया, जहां उन्होंने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस को कवर किया. साल 2023 में वह एंकर की भूमिका में आईं. केटलन कॉलिन्स अलबामा की रहने वाली हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा से स्नातक हैं.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...