Advertisement

Loading Ad...

सैलरी से 65000 हजार रुपए की बचत, बिजली का बिल भी 0, फिजूलखर्ची रोक ये महिला अफसर ऐसे करती हैं बड़ी सेविंग, Video

दिल्ली की एक सरकारी महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है. जो फिजूलखर्ची रोकने और बजट के कई तरीके बता रही हैं.

Source- Screengrab/Tweetika/Instagram
Loading Ad...

Viral Video of Delhi Officer: किराए का घर, खाने से लेकर दफ्तर आने-जाने का खर्चा और उसके साथ कई अन्य खर्च, पता नहीं चलता जेब कब खाली हो जाती है. महीने के आखिरी हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते अकाउंट खाली, सैलरी फुर्र हो जाती है. बढ़ती मंहगाई में बाहर रहने वाले नौकरीपेशा लोगों का बजट हर दिन बिगड़ता जा रहा है. 

इस बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक सरकारी महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है. जो फिजूलखर्ची रोकने और बजट के कई तरीके बता रही हैं. यहां तक कि वे महंगाई के बाद भी बिजली का बिल जीरो पे करती हैं. 

फिजूलखर्ची रोककर कैसे पैसे बचाती हैं सरकारी ऑफिसर? 

Loading Ad...

दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर तैनात 28 साल की कृतिका ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वे बता रही हैं कि उनकी सैलरी 90,000 रुपये इन-हैंड है. जिसमें से वह सिर्फ 25,000 रुपये खर्च करती हैं और 65,000 रुपये बचा लेती हैं. 

Loading Ad...

कृतिका ने बताया कि वो लेवल-7 की सरकारी अधिकारी है. वह एक-एक कर अपने खर्च गिनाती हैं और कैसे बजट को मैनेज करते हुए सेविंग कर सकते हैं ये भी बताती हैं. 

कृतिका ने बताया, वह दिल्ली में एक फ्लैटमेट के साथ 2BHK फ्लैट में रहती हैं. ऐसे में उनके हिस्से में 11,500 आधा किराया आता है. उनका सबसे ज्यादा खर्चा किराए में ही होता है. 

Loading Ad...

घर का खाना खाकर ऐसे करते हीं बजट 

कृतिका का बजट बचाने में उसकी कुछ अच्छी आदतें भी मदद करती हैं. वह बताती हैं कि वह घर का खाना ही खाती हैं बकायदा घर में कुक है जो खाना बनाती है. इसके लिए वह कुक को 2,500 रुपये हर महीने पे करती हैं. जो कि उसके हिस्से का आधा है. हालांकि वह कभी कभार बाहर का खा लेती हैं जिसमें 2000 तक का खार्च हो जाता है. इसके अलावा ग्रोसरी पर 4,000 रुपये से 5,000 रुपये खर्च होते हैं. 

बिजली का बिल कैसे होता है जीरो? 

Loading Ad...

कृतिका ने बताया कि उनका बिजली बिल जीरो आता है. हालांमकि इसके पीछे वह दिल्ली सरकार की फ्री स्कीम को क्रेडिट देती हैं. हालांकि 150 यूनिट तक ही बिजली इस्तेमाल करने पर बिल जीरो होता है, ऐसे में साफ है कृतिका बिजली बचाते हुए 150 यूनिट के भीतर ही इस्तेमाल करती हैं. 

वहीं, ऑफिस जाने के लिए कृतिका कैब, मेट्रो नहीं बल्कि अपनी स्कूटी का इस्तेमाल करती हैं. जिसके पेट्रोल के लिए 1,500 रुपये खर्च आता है. इसके अलावा वाई-फाई और गैस का खर्च करीब 1,000 है. 

यह भी पढ़ें- रात 1 बजे खाली सड़क पर भी नहीं तोड़ा नियम, सिंगापुर के इस वीडियो ने सिखाया सिविक सेंस का बड़ा सबक

Loading Ad...

कृतिका बताती हैं कि OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन उन्हें परिवार और दोस्तों से मिल जाता है. इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग पर  3,000 से 4,000 रुपये का बजट खर्च करती हैं. इस तरह से हर महीने उनका टोटल खर्च 25 हजार रुपए होता है, इसमें कभी-कभार का घूमना फिरना शामिल नहीं है. 

लोगों ने क्या कहा? 

यह भी पढ़ें

कृतिका के इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई. लोगों ने इसे बैलेंस लाइफ कहा, तो कई यूजर्स कृतिक के फाइनेंशियल डिसिप्लेन की तारीफ करते दिखे. हालांकि कई यूजर ने इसमें सारा पैसे का खेल बताया. उन्होंने लिखा, मैडम जितनी आपकी बचत है उतनी तो हमारी सैलरी है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...