Advertisement
‘गृहमंत्री जी…चाणक्य’ लोकसभा में प्रियंका गांधी ने ली चुटकी तो ठहाके लगाने लगे शाह, संसद में बहस का दिलचस्प मोमेंट Viral
लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर लोकसभा में जोरदार बहस हुई. बहस के बीच कुछ हल्के फुल्के मोमेंट भी आए. जिन पर ठहाके लगे.
Advertisement
Parliament Viral Moment: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान जोरदार बहस और हल्के फुल्के मोमेंट दोनों देखने को मिले. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, हालांकि उनके भाषण ने PM मोदी और अमित शाह को मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया.
प्रियंका गांधी ने सीधे तौर पर PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर कोई हमला नहीं किया, लेकिन अपनी बात मजबूती से रखी. इस दौरान वे मुस्कुराईं और भाषण के दौरान कई तंज कसे. जिन पर गृह मंत्री अमित शाह हंसने लगे. प्रियंका गांधी ने कहा, हंस रहे हैं, गृह मंत्री जी हंस रहे हैं, ये सुन सभी सांसद ठहाके लगाने लगे.
प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या कहा कि हंस पड़े अमित शाह?
Advertisement
प्रियंका गांधी ने हंसते-हंसते सत्ता पक्ष पर निशाना साधा और कहा, गृह मंत्री जी, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते आपकी राजनीतिक कुटिलता से…
Advertisement
इसके बाद प्रियंका गांधी मुस्कुरानें लगीं, फिर कहा, गृह मंत्री जी हंस रहे हैं. वो भी हमसे सहमत हैं. जब संसद का कैमरा सत्ता पक्ष की ओर घूमा तो देखा गृह मंत्री अमित शाह ठहाके लगाकर हंस रहे थे. उनके बगल में बैठे किरेन रिजिजू भी हंसने लगे. प्रियंका गांधी के चुटिले अंदाज ने संसद के गर्म माहौल को लाइट कर दिया.
प्रियंका गांधी ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?
Advertisement
यह भी पढ़ें
प्रियंका गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में सत्ता पक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, महिलाओं के लिए कोटा का यह कदम असल में NDA शासित केंद्र सरकार का चुनावी फायदा बनाए रखने के लिए एक राजनीतिक 'ट्रम्प कार्ड' है. वायनाड सांसद ने PM मोदी के पहले के संबोधन का जिक्र किया. जिनमें बताया गया था कि
कैसे BJP हमेशा से महिलाओं के अधिकारों की पैरोकार रही है. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को नुकसान पहुंचाकर, BJP अपनी पार्टी की नींव मजबूत कर रही है.