Advertisement

Loading Ad...

गिरा-गिराकर लिटा-लिटाकर… नोएडा के गार्डन गैलेरिया में भिड़े युवक और बाउंसर, जमकर मारपीट, 7 अरेस्ट, Video वायरल

नोएडा का गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर विवादों में आ गया. यहां एक Bar में कुछ लड़कों को बाउंसर ने बेरहमी से पीटा. पिटाई का Video वायरल हो रहा है.

Loading Ad...

नोएडा के सेक्टर 39 का गार्डन गैलेरिया मॉल अक्सर किसी न किसी बवाल को लेकर चर्चा में रहता है. गार्डन गैलेरिया मॉल में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है. मॉल स्थित एक निजी बार में देर रात बाउंसर और कुछ युवकों के बीच जबरदस्त बहस हो गई. जिसके बाद बाउंसर ने युवकों को बेरहमी से पीटा. पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. 

नोएडा के घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि देर रात बार के बाहर कुछ युवक डांस कर रहे थे. इसी को लेकर बाउंसर से उनकी बहस हो गई और विवाद इचना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. 

देखें Video 

Loading Ad...

आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद बार में तैनात बाउंसरों ने एक युवक को जमीन पर गिरा दिया और उसके बाद लात-घूंसों से बेरहमी से पीट. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक जमीन पर पड़ा हुआ है और कई लोग उस पर लगातार हमला कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में आक्रोश देखने को मिला. 

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बाउंसरों की दबंगई और मॉल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि गार्डन गैलेरिया मॉल में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद बाउंसरों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं दिख रहा है. जिन बाउंसर्स को सुरक्षा के लिए रखा जाता है वो दबंगई और गुंडई दिखाते हैं. 

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों पर एक्शन लिया. पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई और विवाद में शामिल दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में लीगल कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मारपीट में शामिल बाउंसरों की नियुक्ति किस एजेंसी के माध्यम से की गई थी और क्या उनके पास आवश्यक लाइसेंस और प्रशिक्षण था या नहीं. 

Loading Ad...

कई बार विवादों में रहा गार्डन गैलेरिया मॉल? 

यह भी पढ़ें

इस घटना ने एक बार फिर नोएडा के हाई-प्रोफाइल मॉल्स और बार में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. सवाल यह भी उठ रहा है कि मनोरंजन के नाम पर आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों हो रहा है और बाउंसर कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत कैसे कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...