Advertisement
‘कालीन भाई के मिर्जापुर में कुछ भी हो सकता है’ बीच सड़क खड़ा कर दिया हैंडपंप, PWD का कारनामा देख लोगों ने ली मौज
UP के मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कमाल कर दिया. यहां सड़क चौड़ीकरण के बीच में आए हैंडपंप को हटाने की बजाय विभाग ने उसे ज्यों का त्यों रखा. इस कारनामें की चर्चा हर जगह हो रही है.
Advertisement
सरकारी विभाग को आम जनता की कितनी फिक्र है इसका नमूना UP के मिर्जापुर में दिखा. जब सड़क के बीचो-बींच PWD ने हैंडपंप खड़ा कर दिया. सड़क से गुजरते वाहन हादसे का शिकार हों या किसी की जान जाए. प्रशासन ने लोगों की प्यास बुझाने वाले इस यंत्र को हटाने की जहमत नहीं की.
UP के मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कमाल कर दिया. यहां सड़क चौड़ीकरण के बीच में आए हैंडपंप को हटाने की बजाय विभाग ने उसे ज्यों का त्यों रखा. जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. PWD विभाग के इस ‘मुजस्समा’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख लोग हैरान हैं.
देखें Video
Advertisement
वीडियो में देख सकते हैं सड़क के बीच में हैंडपंप हैं, वाहन चालक वहां से गुजर रहे हैं. दूसरे वीडियो में देखा गया कि एक बच्चा उस हैंडपंप से पानी भी ले रहा है. ऐसे में अगर कोई वाहन बेकाबू या अनियंत्रित हो गया तो लोगों की जान पर बन आएगी.
Advertisement
क्या है पूरा मामला?
ये मामला मिर्जापुर के विंध्याचल के कंतित इनारा इलाके का है. जहां विंध्याचल धाम तक जाने वाली इस सड़क को बढ़ती आवाजाही की वजह से चौड़ा किया गया था. चौड़ीकरण से पहले ये हैंडपंप सडक के किनारे पर था, जब सड़क बनी तो हैंडपंप बीच में आया, ये जानते हुए भी PWD विभाग के अधिकारियों ने बेपरवाह रवैया दिखाते हुए इस हैंडपंप को नहीं हटाया.
Advertisement
जाहिर तौर पर ये डर को PWD अधिकारियों के मन में भी आया होगा कि इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन हटाने की जहमत कौन करे. कौन नगर पालिका तक ये पहुंचाए और हटाने के प्रोसेस को फॉलो करता. तो हैंडपंप को वहीं रखा और चारों ओर बिछा दी डामर की सड़क.
विभाग के इस कारनामे की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. लोग लिख रहे हैं, काश, सभी सरकारी अधिकारी मिर्जापुर प्रशासन की तरह जनता की प्यास की परवाह करते. कितनी सावधानी से चौड़ी सड़क बनाई है, वो भी बेचारे हैंडपंप को बिना नुकसान पहुंचाए.
यह भी पढ़ें- फूल-माला तोहफे नहीं... IV Drip से हुआ शादी में मेहमानों का स्वागत, वजह कर देगी हैरान, देखें दिलचस्प Video
Advertisement
एक यूजर ने लिखा, ‘यह हैंडपंप ASI का एक स्मारक है, इसे छुआ नहीं जा सकता क्योंकि इसकी मरम्मत कल ही भारी खर्च पर की गई थी और यह स्थानीय आबादी के लिए पीने के पानी के लिए बहुत उपयोगी है. एक बाबू का लिखित फाइल नोटिंग.’ एक ने लिखा, प्यास लगे तो सीधे सड़क पर उतर जाओ.
विभाग की फजीहत के बाद PWD नींद से जागा
यह भी पढ़ें
विभाग के कारनामे का वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर थू-थू हुई तो सड़क से अधिकारियों की नींद खुली. प्रशासन ने आनन-फानन में हैंडपंप हटाया. बहरहाल भले ही हैंडपंप हटा लिया गया हो लेकिन PWD की इस क्रिएटिविटी ने मिर्जापुर को चर्चा में ला दिया.