Advertisement
प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा शख्स, पत्नी ने GPS लगाकर पकड़ा, फिर बीच सड़क की जमकर धुनाई, हक्की बक्की रह गई पुलिस
पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए महिला ने तरकीब निकाली, उसने पति की गाड़ी में GSP सिस्टम लगाया ताकि उसकी लोकेशन को ट्रैक कर सके.
Advertisement
उत्तर प्रदेश (Uttar Prades) के हापुड़ (Hapur) में पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जब यहां पत्नी ने पति को रंगे हाथ किसी और महिला के साथ पकड़ा. शख्स महिला के साथ होटल में पाया गया था. पत्नी ने पति के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए गाड़ी में GPS लगा रखा था.
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड के एक होटल का है. जहां महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ और पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद आरोपी को SDM कोर्ट से जमानत भी मिल गई थी, इसके बाद पत्नी ने पति की जमकर धुनाई कर दी.
महिला ने GPS का जाल बिछाया
Advertisement
दरअसल, महिला को पति की हरकतें देखते हुए उस पर शक हुआ. इसके बाद उस पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी. पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए महिला ने GSP का जाल बिछाया और पति की गाड़ी में GSP सिस्टम लगाया ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक कर सके.
Advertisement
होटल में प्रेमिका के साथ मिला शख्स
GPS ट्रैक करते हुए जब महिला पति की लोकेशन पर पहुंची तो पता चला कि शख्स मोदीनगर रोड स्थित होटल में है, जहां सकी कथित प्रेमिका भी उसके साथ मौजूद थे. ये देख पत्नी का पारा चढ़ गया और उसने वहां परिजनों और रिश्तेदारों को जमा कर लिया.
Advertisement
यह भी पढ़ें- माता-पिता नहीं थे साथ, मुस्लिम भाई बना सहारा! हिंदू बहन की शादी में निभाया हर रस्म
यह भी पढ़ें
बात होटल से निकलकर सड़क तक पहुंच गई और जमकर बवाल काटा गया. हंगामा बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दोनों को हिरासत में ले लिया गया. पत्नी को तो पहले ही छोड़ दिया गया था बाद में पति को भी कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन बाहर निकलकर पत्नी ने फिर उसकी धुनाई कर दी. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. पत्नी का कहना है कि शख्स के साथ पकड़ी गई महिला सरकारी हॉस्पिटल में नर्स है. फिलहाल पुलिस इसे पति-पत्नी के बीच विवाद मानकर जांच कर रही है.