Advertisement
लेंसकार्ट विवाद गर्माया: इस मुस्लिम महिला ने खोला मोर्चा, स्टोर में घुसकर कर्मचारियों को लगाया तिलक
बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब-पगड़ी में एंट्री को इजाजत देने के लेंसकार्ट के फैसले पर बवाल थम नहीं रहा. कंपनी के CEO पीयूष बंसल ने माफी मांगते हुए पूरे मामले पर सफाई भी दी.
Advertisement
Lenskart Controversy: लेंसकार्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर ही नहीं जमीन पर भी लोगों ने मोर्चा खोल दिया है. मुंबई के अंधेरी वेस्ट में लेंसकार्ट के शोरूम में जमकर हंगामा हुआ. जब BJP नेता और सनातन परंपराओं की समर्थक नाजिया इलाही खान स्टोर में अपने लोगों के साथ पहुंची.
नाजिया इलाही ने स्टोर में जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों से बात की, फिर पूछा बिंदी तिलक क्यों बैन करवाया? इस दौरान नाजिया ने वहां मौजूद कर्मचारियों को तिलक लगाया, वो ही तिलक जो लेंसकार्ट की स्टाइल गाइडलाइन में बैन था.
स्टोर में लगे जय श्रीराम के नारे
Advertisement
नाजिया इलाही खान ने लेंसकार्ट स्टोर में कर्मचारियों के नाम पूछे. इस दौरान मोहसिन खान नाम के कर्मचारी ने उनसे बात की. नाजिया ने उस कर्मचारी से कहा, मोहसिन खान हो इसलिए तिलक बिंदी बैन करवाई? फिर अपने लोगों को ऑर्डर देते हुए कहा, लगाओ इसे तिलक.
Advertisement
नाजिया इलाही खान ने कर्मचारियों पर भड़कते हुए कहा, यहां सरिया कानून लागू करना चाहते हो क्या? भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हो, फिर उन्होंने सबको तिलक लगाया और जय श्रीराम के नारे लगाए.
कर्मचारियों को दी वॉर्निंग
Advertisement
नाजिया इलाही खान ने कहा, जब मोहसिन खान अपनी नमाज नहीं रोकता तो हिंदू अपने प्रतीक क्यों न पहने. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, अगली बार सभी हिंदू कर्मचारी स्टोर में तिलक लगाकर ही आएं. जिसके बाद मामला और भी गर्मा गया.
विवाद के बाद कंपनी को बड़ा नुकसान
बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब-पगड़ी में एंट्री को इजाजत देने के लेंसकार्ट के फैसले पर बवाल थम नहीं रहा. कंपनी के CEO पीयूष बंसल ने माफी मांगते हुए पूरे मामले पर सफाई दी और नई स्टाइल गाइड जारी की, लेकिन इसके बावजूद मार्केट में कंपनी की साख को तगड़ा नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कंपनी की वैल्यूएशन 4500 करोड़ तक कम हो गई.
Advertisement
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी को कुल 4500 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है.
क्या कहते हैं BSE के आंकड़े?
पिछले हफ्ते के कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का वैल्यूएशन 92,872.20 करोड़ रुपए पर था. ये गिरकर 88,331.48 करोड़ रुपए पर आ गया. इस हिसाब से कंपनी के वैल्यूएशन में कारोबारी सत्र के दौरान 4,540.72 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि इसमें रिकवरी भी हो रही है. सोमवार सुबह कंपनी का शेयर 530.05 के साथ खुला.
Advertisement
क्या है लेंसकार्ट विवाद की जड़?
दरअसल, लेंसकार्ट की कर्मचारी गाइडलाइन का एक लेटर वायरल हुआ था. इस गाइड में लिखा था, कर्मचारी तिलक, बिंदी और सिंदूर नहीं लगा सकते. जबकि कुछ शर्तों के साथ पगड़ी और हिजाब पहनने की अनुमति है. लेंसकार्ट की इस गाइडलाइन को ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ कहा गया. लेटर वायरल होने के बाद कंपनी के बॉयकॉट की मांग उठने लगी. सोशल मीडिया पर हैशटैग BoycottLenskart ट्रेंड होने लगा.
कंपनी के CEO पीयूष बंसल ने माफी मांगते हुए क्या कहा?
Advertisement
यह भी पढ़ें
सवाल उठे, विरोध हुआ, कंपनी की साख गिरी तो CEO पीयूष बंसल ने माफी मांगी और स्टाइल गाइड को पुराना वर्जन बता दिया. उन्होंने X पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर लिखा, मौजूदा समय में प्रसारित हो रहा दस्तावेज़ एक पुराना आंतरिक प्रशिक्षण दस्तावेज़ है. यह कोई मानव संसाधन नीति नहीं है. हालांकि, इसमें बिंदी/तिलक के बारे में एक गलत पंक्ति थी जिसे लिखा ही नहीं जाना चाहिए था और यह हमारे मूल्यों या वास्तविक व्यवहार को प्रतिबिंबित नहीं करती है. 17 फरवरी को, सार्वजनिक चर्चा शुरू होने से काफी पहले, जब हमें इसका पता चला, तो हमने इसे तुरंत हटा दिया.