Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

स्वतंत्रता दिवस तो गया… अब ट्रोल हो रहीं बिहार सरकार की ये मंत्री? राष्ट्रपिता और राष्ट्रपति में कर बैठीं ये गलती

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने स्वंतत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया लेकिन बड़ी गलती कर बैठीं.

Image Source- IANS
Loading Ad...

80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. बच्चों के बीच जहां लड्डुओं को लेकर उत्साह का माहौल रहा, तो नेता लोगों के भाषण भी चर्चा में रहे. इस बीच बिहार का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता. बिहार की सम्राट सरकार में एक मंत्री हैं श्रेयसी सिंह, 15 अगस्त पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. 

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने स्वंतत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया लेकिन बड़ी गलती कर बैठीं. अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राष्ट्रपति और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को कहा ‘जन प्रकाश नारायण’ कह दिया. अब 15 अगस्त तो बीत गया लेकिन बातें रह गईं, जमाना सोशल मीडिया का है इसलिए लोग श्रेयसी सिंह के वीडियो को शेयर करते हुए खूब ट्रोल कर रहे हैं. 

देखें Video 

Loading Ad...

श्रेयसी सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, ‘सभी जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस पर अभिनंदन, चंदन और बधाई. इस अवसर पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, लोकनायक जन प्रकाश नारायण.’

दरअसल, श्रेयसी सिंह सीतामढ़ी में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुईं. जिसके बाद कई लोगों के सामने मंच पर भाषण देने गईं. सम्राट सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह की महानायकों के नाम लेने में गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों ने उन पर सवाल उठाया और ट्रोल किया. हैरानी की बात यह है कि श्रेयसी सिंह अपना भाषण लिखकर लाईं थीं, इसके बावजूद वह महानायकों का नाम लेने में बड़ी गलती कर बैठी. 
 
ट्रोलिंग पर श्रेयसी सिंह ने क्या कहा? 

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होने के बाद श्रेयसी सिंह ने सफाई दी. उन्होंने एक ट्रोलर के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'अनजाने में जुबान फिसल गई थी. मुझे इस गलती पर अफसोस है.’ इसी बात को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया.

हालांकि इसके बावजूद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना नहीं छोड़ा. एक यूजर ने लिखा, 'सही है, इतना बेसिक डिफरेंस न पता हो और जब वही जनता के सामने आ जाए तो कह दो कि जुबान फिसल गई.’

Loading Ad...

एक और यूजर ने लिखा, लेकिन आप तो लिखा हुआ पढ़ रही थीं फिर यह गलती क्यों ? आपने regret भी किया तो अंग्रेजी में, दरसअल नेता बनने से पहले वक्ता बनना होता है, आप बिहार से राजनीति करती हैं जबतक आम जनता से हिन्दी में वार्तालाप नही करेंगी यह गलतियां होती रहेंगी. 

यह भी पढ़ें- ‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा…’, इथेनॉल का बचाव करते हुए BJP सांसद के बिगड़े बोल, Video वायरल

खैर बात एक नेता के मुंह से निकली थीं, पब्लिक फिगर हैं तो गलती होने पर पब्लिक जल्दी से पीछा नहीं छोड़ती. मंत्री श्रेयसी सिंह की सफाई को दरकिनार करते हुए जनता ने उन पर नए सवालों की बौछार कर दी. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...