Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बच्चे को नहीं, पहले पत्नी को लगाया गले... डिलीवरी के बाद पति ने जीता लाखों लोगों का दिल, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डिलीवरी के बाद पति ने सबसे पहले अपनी पत्नी को गले लगाकर प्यार जताया. इस पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

Image Source: IANS
Loading Ad...

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं. इनमें कुछ वीडियो मनोरंजन करते हैं, कुछ चौंका देते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही भावुक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पति ने अपनी पत्नी की डिलीवरी के बाद जो प्रतिक्रिया दी, उसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया. यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही है और लोग इसे रिश्तों में सम्मान और प्यार की मिसाल बता रहे हैं.

वीडियो में क्या दिखा?

ABP न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वायरल वीडियो की शुरुआत अस्पताल के एक कमरे से होती है. एक महिला ने कुछ ही देर पहले बच्चे को जन्म दिया है और वह अपने नवजात को गोद में लेकर बिस्तर पर बैठी है. वह अपने पति को कमरे के अंदर बुलाती है. वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोगों को लगता है कि पिता सबसे पहले अपने बच्चे को गोद में उठाएगा. लेकिन अगले ही पल जो दृश्य सामने आता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है.

Loading Ad...

पति कमरे में प्रवेश करते ही सीधे अपनी पत्नी के पास पहुंचता है. वह बच्चे को देखने से पहले अपनी पत्नी को कसकर गले लगाता है और उसके गाल पर प्यार से एक चुंबन देता है. प्रसव जैसी कठिन पीड़ा से गुजरने के बाद पत्नी भावुक हो जाती है और उसकी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं. पति भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाता और दोनों कुछ पल तक एक-दूसरे को गले लगाकर रोते हुए दिखाई देते हैं. यह दृश्य देखने वालों के दिल को छू रहा है.

Loading Ad...

डॉक्टर का किया धन्यवाद

वीडियो में आगे पति डॉक्टर का धन्यवाद करता है और फिर अपनी पत्नी व नवजात बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आता है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक मां बनने वाली महिला के त्याग और दर्द को सबसे पहले सम्मान देना ही सच्चे जीवनसाथी की पहचान है. यही वजह है कि इस वीडियो को लोग सिर्फ एक इमोशनल क्लिप नहीं, बल्कि रिश्तों में संवेदनशीलता का खूबसूरत उदाहरण मान रहे हैं.

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो प्रयागराज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उम्मुल खैर फातिमा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @drnaazfatima से साझा किया गया है. वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, "दिल छू लेने वाला पल है.' दूसरे ने कहा, 'ऐसा प्यार करने वाला जीवनसाथी हर किसी को मिले.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मां बनने वाली हर महिला इस सम्मान की हकदार है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरे पति ने भी ऐसा ही किया, वे पहले मेरे पास आए और मुझे पानी का पहला घूंट पिलाने में मदद की.'

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों में लंबे समय तक अपनी जगह बना लेते हैं. यह वीडियो भी उन्हीं खास पलों में से एक माना जा रहा है, जिसने प्यार, सम्मान और रिश्तों की खूबसूरती को बेहद सरल तरीके से लोगों के सामने पेश किया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...