Advertisement
एक बाइक पर 4 पुलिसकर्मी... बिहार का वायरल VIDEO देख लोगों ने पूछा-क्या इनका भी कटेगा चालान?
बिहार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक ही बाइक पर चार पुलिसकर्मी सवार नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक नियमों के समान पालन को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं
Advertisement
सोशल मीडिया के दौर में आजकल कई ऐसे वीडियो सामने आ जाते है जो आम लोगों द्वारा प्रशासन को आईना दिखाने के बराबर होते हैं. ऐसा ही एक ताजा वीडियो बिहार से सामने आया है, जिसनें नई बहस छेड़ दी है. आमतौर पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर आम लोगों का चालान काटा जाता है, लेकिन इस बार नियम तोड़ते हुए खुद पुलिसकर्मी कैमरे में कैद हो गए. वायरल वीडियो में एक ही मोटरसाइकिल पर चार पुलिसकर्मी सवार दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सड़क सुरक्षा के नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं या फिर कानून का पालन करवाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए अलग से कोई व्यवस्था है.
एक बाइक पर चार पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त और जगह-जगह से टूटी सड़क पर चार पुलिसकर्मी एक ही मोटरसाइकिल पर सफर कर रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बाइक चला रहे पुलिसकर्मी ने तो हेलमेट पहन रखा था, लेकिन पीछे बैठे तीनों पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के नजर आए. सड़क की स्थिति और भीड़भाड़ को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद जोखिम भरा बताया. बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक राहगीर ने अपने वाहन से रिकॉर्ड किया. कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों तक पहुंच गया. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने ट्रैफिक नियमों के पालन और पुलिस की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए.
Advertisement
4 Police at one bike💀 pic.twitter.com/3EqwRaokG2
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 19, 2026Advertisement
Loading Ad...
सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को 'Ghar Ke Kalesh' नाम के एक्स हैंडल से साझा किया गया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'बिहार: एक बाइक पर चार पुलिसकर्मी.' क्या नियम सबके लिए एक जैसे हैं? क्या इस बाइक का भी चालान कटेगा?" इसके बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. कई यूजर्स का कहना है कि जब कानून का पालन कराने वाले ही नियमों का उल्लंघन करते दिखाई देंगे, तो आम लोगों तक गलत संदेश जाएगा. एक यूज़र ने लिखा, 'मुझे लगता है बाइक की मजबूती चेक कर रहे है...कानून वाले कानून का उल्लंघन नहीं करते....', एक अन्य यूज़र ने लिखा, 'गांव में सब चलता है मोदी है तो मुमकिन है.'
Advertisement
यह भी पढ़ें
बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर संबंधित पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे मामलों में अक्सर लोगों की उम्मीद रहती है कि नियमों का पालन हर नागरिक के साथ-साथ कानून लागू कराने वाले अधिकारियों पर भी समान रूप से लागू हो, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति भरोसा बना रहे.