Advertisement

Loading Ad...

ढोल नगाड़ों पर डांस, बांटी मिठाईयां… बेटी ने लिया तलाक तो पिता ने ऐसे मनाया जश्न, दिया इमोशनल मैसेज, Video वायरल

मेरठ में रिटायर्ड जज पिता ने अपनी बेटी के तलाक को सेलिब्रेट किया. ज्ञानेंद्र शुक्ला की इकलौती बेटी प्रणिता का तलाक के बाद Video वायरल हो रहा है. जिसमें पिता कोर्ट से घर तक उसे ढोल नगाड़ों के साथ लेकर आए.

Loading Ad...

Viral Video of Meerut: ढोल नगाड़ों पर डांस, फूल मालाओं से स्वागत, एक दूसरे को मिठाई खिलाते लोग, और एक खास तस्वीर वाली टीशर्ट… इस नजारे ने हर किसी का ध्यान खींचा, जब एक रिटायर्ड जज ने अपनी बेटी का स्वागत कुछ इस अंदाज में किया. लेकिन बेटी ने कोई मेडल या अवॉर्ड नहीं जीता था, उसने एक ऐसे बंधक से मुक्ति पाई थी जो प्यार के धागों से नहीं बल्कि कड़वाहट की रस्सियों में जकड़ा था. 

मामला UP के मेरठ का है, जहां रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने बेटी के तलाक के बाद उसका धूमधाम से स्वागत किया. उन्होंने बेटी का फूल-मालाओं से स्वागत किया, बेटी की तस्वीर वाली टीशर्ट छपवाई और लोगों के बीच बांटते हुए उनके साथ सेलिब्रेट किया. तलाक के बाद कोर्ट से घर बकायदे ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते आए. इस अनोखे स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

इन तस्वीरों में देख सकते हैं ज्ञानेंद्र शर्मा की बेटी प्रणिता शर्मा बीच में खड़ी हैं, उसके आस-पास मौजूद लोग और पिता डांस कर रहे हैं. सबने एक ही टीशर्ट पहनी है जिस पर लिखा है I Love My Daughter, My Heart My Life. इस कैप्शन के साथ टीशर्ट पर प्रणिता की फोटो छपी हुई थी. जो पिता-बेटी के साथ-साथ वहां मौजूद रिश्तेदारों और दोस्तों ने भी पहन रखी थी. पिता के इस प्यार को देख प्रणिता के आंसू छलक आए. 

Loading Ad...

बेटी के तलाक पर पिता ने क्या कहा? 

Loading Ad...

किसी भी पिता ने लिए बेटी की शादी टूटना या खत्म होना खुशी की बात नहीं होती, लेकिन जब वो शादी बेटी के लिए सिर्फ तकलीफ बन जाए, तो इससे बड़ा भी कोई दर्द नहीं होता. ऐसे में ज्ञानेंद्र शर्मा ने फैसला लिया कि वह बेटी को घर ले आएं. ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि, मैंने 8 साल पहले अपनी इकलौती बेटी की शादी आर्मी के मेजर के साथ की थी, लेकिन मेरी बेटी ससुराल में खुश नहीं थी, उसे परेशान किया जाता था. उन्होंने कहा, अगर मेरी बेटी शादी के बाद खुश नहीं थी, तो उसे खुश रखना मेरा फर्ज है. 

ज्ञानेंद्र शर्मा ने बेटी के ससुराल से कोई एलिमनी या सामान नहीं लिया, वह केवल बेटी की खुशियां चाहते थे जो उसे वापस घर आकर मिलेंगी. प्रणिता ने भी कहा कि परिवार ने हर समय उनका साथ दिया है. वह ज्ञानेंद्र शर्मा की इकलौती संतान हैं. 

Loading Ad...

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, प्रणिता शर्मा की शादी 14 दिसंबर, 2018 को शाहजहांपुर के आर्मी के मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुई थी. दोनों को एक बेटा भी है. इस बीच ससुराल वालों ने मानसिक और शारीरिक तौर पर उसे काफी परेशान किया. जब सब कुछ ठीक नहीं हुआ तो प्रणिता ने तलाक लेने का फैसला लिया. प्रणिता शर्मा शास्त्री नगर में यूडिशियल अकादमी में फाइनेंस डायरेक्टर हैं. तलाक के बाद प्रणिता ने सभी महिलाओं को संदेश दिया कि बेटियों का शिक्षित और आत्ममिर्भर होना बेहद जरूरी है. प्रणिता ने कहा, खुद को मजबूत बनाने के बाद ही शादी का फैसला लें. 

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में दहेज रहित शादी, केवल 1 रुपये और नारियल से दिया समाज को संदेश

Loading Ad...

ज्ञानेंद्र शर्मा का बेटी के लिए यह कदम समाज की उस तथाकथित धारणा को तोड़ता है, जो महिलाओं से हर हाल में शादी निभाने की उम्मीद करता है, जो सोच बेटी को तलाक का फैसला लेने से पीछे धकेलती है, जो सोच बेटी को ‘पराए घर की लड़की’ की उपाधि देती है, जो बेटी को बेटे से अलग नजरिए से देखती है. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...