Advertisement

Loading Ad...

तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने वाली थी मासूम, आखिरी पल में गाय ने ऐसे बचाई जान; Video Viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे ट्रैक के पास खड़ी एक छोटी बच्ची तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने वाली होती है. तभी गाय दौड़कर आती है और उसे बचा लेती है.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

आज के इस डिजिटल दौर में सोशल मीडिया की ताकत ही अलग है. कभी- कभी कुछ ऐसे वीडियो होते है जो सोसशल मीडिया से जुड़े तमाम प्लेटफ़ॉर्म पर तेज़ी से वायरल तो होते ही हैं इसके साथ ही एक संदेश भी देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया है. यह वीडियो एक छोटी बच्ची और एक गाय के बीच हुई अनोखी घटना को दिखाता है, जिसे कई लोग चमत्कार मान रहे हैं. हालांकि, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक छोटी बच्ची रेलवे ट्रैक के बेहद पास खड़ी है. उसी दौरान दूर से एक तेज रफ्तार ट्रेन आती नजर आती है. कुछ ही सेकंड में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है, क्योंकि बच्ची की स्थिति काफी खतरनाक दिखती है. ऐसा लगता है कि किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता है.

गाय ने दिखाई ‘सुपरहीरो’ जैसी फुर्ती

Loading Ad...

इसी बीच अचानक एक गाय तेजी से बच्ची की तरफ दौड़ती हुई आती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय बच्ची को धक्का देकर या खींचकर ट्रैक से दूर ले जाती है. इस तरह बच्ची की जान बच जाती है और ट्रेन तेजी से वहां से गुजर जाती है. यह पूरा दृश्य इतना अचानक होता है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं.

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने गाय को ‘सुपरहीरो’ बताते हुए उसकी जमकर तारीफ की. कुछ लोगों ने इसे भगवान का चमत्कार करार दिया. वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा की कमी पर चिंता जताई.

Loading Ad...

वीडियो की सच्चाई पर भी उठे सवाल

कुछ लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों का इस तरह खतरनाक जगहों पर होना बेहद लापरवाही है. उन्होंने माता-पिता और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि ऐसे इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठा रहे हैं और इसे एआई से बना हुआ बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें

फिलहाल, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. यह घटना जहां एक तरफ इंसान और जानवर के बीच अनोखे संबंध को दिखाती है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश देती है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...