Advertisement

Loading Ad...

बम धमाके, धुएं का गुब्बार और बेफिक्र खेलता बचपन… ईरान में हमलों के बीच एक बच्ची के Video ने खींचा दुनिया का ध्यान

ईरान और इजरायल की जंग को एक महीने हो गए. धमाकों और जंग के सायरन के बीच एक बच्ची का Video पूरी दुनिया में चर्चित हो गया.

Screengrab From Viral Video
Loading Ad...

Iran Girl Viral Video: ईरान और इजरायल के बीच लगातार हमले जारी हैं. इन हमलों में न केवल आज बल्कि भविष्य भी मर रहा है. ईरान में इजरायल और अमेरिका ने स्कूल पर हमला किया. जिसमें 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई. इनके अलावा हमलों ने कई बच्चों को हमेशा के लिए बेसहारा कर दिया. इस बीच सायरन, बमबारी, धुएं के गुब्बार के बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसे उम्मीद की नई किरण माना जा रहा है. 

ईरान के बंदर अब्बास का वीडियो ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है. जिसमें एक बच्ची स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास समुद्र तट पर एक लड़की झूले पर झूल रही है, जबकि उसके आस-पास धमाके का धुआं उठ रहा है. 

देखें Video 

Loading Ad...

वीडियो में देख सकते हैं समंदर की शांत लहरें, लेकिन हावी होता बम धमाकों का शोर और बेफिक्री से झूले पर झूलती एक बच्ची. यह वीडियो ईरान और इजरायल-US की जंग के बीच लोगों का ध्यान खींच रहा है. जहां बम गिरे, धमाके हुए और धुएं का गुब्बार उठा लेकिन बच्ची आराम से खेल रही है.

Loading Ad...

वीडियों पर कमेंट करते हुए लोग इसे इतिहास का एक हिस्सा बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इस वीडियो ने मेरा दिल तोड़ दिया. वहीं, दूसरे ने लिखा, ये वीडियो मासूमियत और संघर्ष की गहरी वास्तविकता के विरोधाभास को दर्शाता है. 

ईरान-इजरायल जंग में कितने लोगों की मौत? 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

28 फरवरी से जारी जंग ईरान और इजरायल-US के बीच जंग में अब तक ईरान में 1900 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इजरायल और अमेरिका के हमलों में मिनाब के गर्ल्स स्कूल पर भी हमले हुए थे. जिसमें 150 से ज्यादा बच्चियों की मौत हो गई. ईरान ने इसे अमेरिका और इजरायल का नरसंहार करार दिया. इस हमले में मारी गईं छात्राओं की उम्र महज 7 से 12 साल के बीच थी. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया. उन्होंने इसे सोचा समझा हमला बताया और गलती की गुंजाइश को खारिज किया.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...