Advertisement

Loading Ad...

कार के अलार्म पर बच्ची ने किया मजेदार डांस, क्यूट एक्सप्रेशन पर दिल हार बैठे लोग, सोशल मीडिया पर Viral हो रहा Video

जो अलार्म कार को चोरों से बचाने के लिए होती है वो एक छोटी सी प्यारी सी बच्ची के लिए शानदार म्यूजिक बन गया. बच्ची ने अलार्म सायरन पर मजेदार डांस कर लोगों का दिल छू लिया.

Image- Screengrab/ViralVideo
Loading Ad...

Little Girl Dance on Car Alarm: इंटरनेट पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते हैं. कुछ वीडियोज तो ऐसे होते हैं जो न केवल दिल को सुकून देते हैं साथ ही दिन भी बना देते हैं. ऐसा ही एक दिन बना देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें छोटी बच्ची कार के अलर्ट सायरन पर डांस कर रही है. 

एक छोटी बच्ची का वीडियो इंस्टाग्राम से लेकर X तक पर छाया हुआ है. जिसमें बच्ची कार के अलार्म साउंड की आवाज पर मजेदार डांस कर रही है. बच्ची का डांस और एक्सप्रेशन इतने क्यूट हैं कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. 

देखें Video

Loading Ad...

वीडियो में देख सकते हैं बच्ची शरारती अंदाज में पहले कार को टच करती है. इसके बाद जैसे ही अलार्म बजता है बच्ची डांस करने लगती है. वह सायरन की हर बीट के हिसाब से स्टेप करती है, जैसे जैसे अलार्म बजता है बच्ची उसी हिसाब से डांस करते हुए एक्सप्रेशन देती है.

यह भी पढ़़ें- हेलिकॉप्टर के आगे घुटनों पर बैठा आर्मी कैप्टन, गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Loading Ad...

ऐसा लग रहा था जैसे बच्ची ने कार की अलार्म को ही म्यूजिक समझ लिया. जो अलार्म कार को चोरों से बचाने के लिए होती है, चोरी की कोशिश के दौरान अलर्ट करने के लिए होती है, वो बच्ची का सबसे तगड़ा एंटरटेनमेंट बन गया. फिर क्या था, बच्ची अलार्म की धुन पर मजेदार डांस करने लगी. उसकी मासूमियत और क्यूट रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया. बच्ची के वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. लोगों का कहना है कि बच्ची ने अलार्म पर ही डांस कोरियाग्राफ कर लिया. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं जबकि हजारों बार शेयर किया गया है. 

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...