Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

साड़ी में ताजमहल पहुंची विदेशी टूरिस्ट, होने वाली थी अनहोनी, तभी कांस्टेबल ने बचाया, अब हो रही वाह-वाही

ताज का दीदार करने अर्जेंटीना की टूरिस्ट साड़ी पहनकर पहुंचीं, लेकिन तभी उनके सामने असहज करने वाली सिचुएशन खड़ी हो गई.

Image Source- NMF/Input
Loading Ad...

सात अजूबों में से एक ताजमहल को देखने के लिए दुनियाभर के लोग ताजनगरी पहुंचते हैं. यहां आए विदेशी टूरिस्ट भारतीय संस्कृति में इतने रच बस जाते हैं कि यहां के खान-पान से लेकर पहनावे तक को अपना बना लेते हैं. इसी कड़ी में अर्जेंटीना की महिला टूरिस्ट अपने साथियों के साथ यहां साड़ी पहनकर पहुंची, लेकिन महिला टूरिस्ट तब असहज हो गई जब ताज के दीदार करते हुए उनकी साड़ी खुल गई, हालांकि कोई बड़ी बात होती उससे पहले ही UP पुलिस की लेडी कांस्टेबल टूरिस्ट की मदद के लिए आ पहुंची. 

आगरा के ताजमहल पर उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशील और फ्रेंडली पुलिसिंग की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, ताज सुरक्षा पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने विदेशी महिला पर्यटक की उस समय मदद की, जब भारतीय परिधान साड़ी संभालने में उसे परेशानी हो रही थी. 

अर्जैंटीना से आई महिला टूरिस्ट हुई UP पुलिस की मुरीद

Loading Ad...

महिला पुलिसकर्मी की मदद से प्रभावित पर्यटक ने ‘थैंक्स यूपी पुलिस’ कहकर आभार जताया और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई. दरअसल मंगलवार सुबह करीब सात बजे अर्जेंटीना से आए पर्यटकों का एक दल ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर पहुंचा, समूह में शामिल एक विदेशी महिला भारतीय परिधान साड़ी पहनकर आई थी, लेकिन साड़ी संभालने की जानकारी तो थी नहीं, ऐसे में उनकी साड़ी खुलने लगी. 

Loading Ad...

क्विक रेस्पॉन्स टीम ने की मदद 

महिला पर्यटक की परेशानी को देखते ही ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम में तैनात महिला आरक्षी गुड्डी देवी तुरंत उसके पास पहुंचीं. उन्होंने बड़े ही सम्मान और आत्मीयता के साथ उसकी साड़ी ठीक कर उसे सहज महसूस कराया. उत्तर प्रदेश पुलिस की इस संवेदनशील पहल से विदेशी महिला पर्यटक बेहद खुश हुई और उसने मुस्कुराते हुए ‘थैंक्स यूपी पुलिस’ कहा और महिला आरक्षी गुड्डी देवी के साथ फोटो भी खिंचवाई. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- आम पैसेंजर की तरह मंत्री ने किया सरकारी बसों में सफर, तभी ऐसा क्या हुआ, कंडक्टर ने कहा- नीचे उतरो

यह भी पढ़ें

इतना ही नहीं अर्जेंटीना की टूरिस्ट ने कांस्टेबल से साड़ी पहनने के टिप्स भी लिए. विदेशी पर्यटक ने पूछा, किस तरह साड़ी पहनी जाती है, ताकि पैरों में साड़ी न आए औऱ न ही ऐसे अचानक खुले. इसके बाद कांस्टेबल गुड्डी ने पल्लू से लेकर प्लेट बनाने तक साड़ी पहनने की हर बारीकियां सिखाईं. UP पुलिस का ये अंदाज अब वायरल हो गया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...