Advertisement

Loading Ad...

7 साल की बच्ची को कैद कर बनाया नौकरानी, कई सालों तक किया टॉर्चर, बेड में इस हालत में मिली, Video वायरल

अधिकारियों के मुताबिक, नाबालिग बच्ची पिछले 6 साल से अमरीन के घर काम कर रही थी. अभी बच्ची की उम्र 13 साल है

Loading Ad...

Guwahati Viral Video: असम के गुवाहाटी में एक 13 साल की बच्ची को कई साल तक बंधक बनाकर नौकरानी बनाकर रखा गया. टॉर्चर की हद तो तब हो गई जब बच्ची को बेड बॉक्श में छुपाया गया. बच्ची पर इस बेरहमी का वीडियो सामने आया है. इसके बाद प्रशासनिक टीम ने बच्ची को रेस्क्यू किया. 

मामला गुवाहाटी के पंजाबारी के जुरिपार की है. जहां पुलिस को एक शिकायत मिली. शिकायत में बताया गया कि मकान नंबर 69 में अमरिन अख्तर लस्कर नाम की महिला के घर बच्ची से बाल मजदूरी करवाई जा रही है. उसे शारिरिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जिला श्रम टास्क फोर्स ने अमरीन के घर छापेमारी की. टीम को बच्ची के बारे में पता न चल सके इसलिए मकान मालिक ने उसे बेड के अंदर बंद कर दिया. जिसका वीडियो सामने आया है. 

देखें Video

Loading Ad...

वीडियो में देख सकते हैं बेड पर एक लड़का लेटा हुआ है. तभी श्रम टास्क फोर्स उसे उठने का इशारा करते हुए बेड खोलने को कहती है. बेड खुलता है और उसमें से छोटी बच्ची निकलती है. ये देख प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान रह गए. इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंचती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है. 

Loading Ad...

6 साल से घर में काम कर रही थी बच्ची 

अधिकारियों के मुताबिक, नाबालिग बच्ची पिछले 6 साल से अमरीन के घर काम कर रही थी. अभी बच्ची की उम्र 13 साल है इस हिसाब से बच्ची 6 साल पहले बच्ची महज सात साल की थी. जब मकान मालिक को पता चला कि टीम ने घर में दस्तक दी है तो उसने बच्ची को बेड बॉक्स में छुपा दिया. बच्ची करीब 25 मिनट तक बेड के अंदर रही. घर के लोग आराम से बेड पर सोते रहे. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

जब टीम ने घर में दबिश दी तो अमरीन बच्ची की मौजूदगी से इंकार करती रही. उसने दावा किया कि बच्ची के घर वाले उसे साथ ले गए हैं, लेकिन टीम को अमरीन के हाव भाव देख शक हुआ और उसने घर की तलाशी ली. इसके बाद बच्ची को सकुशल निकाला गया. भारत में नाबालिग को नौकरानी के रूप में रखना गैरकानूनी है, लेकिन महज 7 साल की उम्र से ही बच्ची को टॉर्चर करते हुए उससे काम करवाया जा रहा है. टास्क फोर्स को बच्ची बेहद कमजोर हालत में मिली थी. बच्ची ने टीम को रोते हुए बताया कि उसे मारा पीटा भी जाता है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...