Advertisement

Loading Ad...

सोनी ने बनाया गर्दन पर लटकने वाला कूलर, एक बार चार्ज होकर 10 घंटे तक रखेगा कूल-कूल, कीमत सिर्फ इतनी

Reon Pocket Pro Plus: भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि तापमान 50 डिग्री तक चला जाता है और बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. इस स्थिति में लोग ठंडक पाने के नए -नए तरीके ढूंढ़ते है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए सोनी ने एक नया गैजेट लॉन्च किया है, जो गर्मी में राहत देगा.

Image Source:
Loading Ad...

Reon Pocket Pro Plus: दुनिया भर में तापमान लगातार बढ़ रहा हेउ और लोग गर्मी से परेशान है. भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि तापमान 50 डिग्री तक चला जाता है और बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. इस स्थिति में लोग ठंडक पाने के नए -नए तरीके ढूंढ़ते है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए सोनी ने एक नया गैजेट लॉन्च किया है, जो गर्मी में राहत देगा. 

Reon Pocket Pro Plus क्या है?

सोनी का नया प्रोडक्ट Reon Pocket Pro Plus एक तरह का पोर्टेबल एयर कूलर है, जिसे आप हेडफोन की तरह गले में पहन सकते हैं। यह गैजेट शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. यह पिछले साल के प्रो मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें कूलिंग पावर और डिजाइन दोनों बेहतर किए गए हैं. सोनी ने इस सीरीज की शुरुआत 2019 में की थी और तब से लगातार इसे सुधारती आ रही है.

Loading Ad...

कैसे काम करता है?

Loading Ad...

Reon Pocket Pro Plus में Peltier effect का इस्तेमाल होता है. इसका मतलब है कि इसमें एक मेटल की ठंडी प्लेट लगी होती है, जो गले के पीछे शरीर को ठंडक देती है. इसे आप इलेक्ट्रॉनिक आइस पैक की तरह सोच सकते हैं, जिसे चार्ज किया जाता है.
यह थोड़ा अजीब लग सकता है कि सिर्फ गर्दन पर ठंडी प्लेट रखने से बाकी शरीर को कैसे ठंडक मिलेगी. दरअसल, गर्दन में ब्लड वेसल्स त्वचा के नजदीक होते हैं. जब ये ठंडी होती हैं, तो पूरे शरीर में ठंडक महसूस होती है. इसी कारण एथलीट भी गर्दन पर कूलिंग टॉवल रखते हैं.

Reon Pocket Pro Plus के फीचर्स

Loading Ad...

सोनी के अनुसार, नया मॉडल पुराने प्रो मॉडल की तुलना में त्वचा का तापमान 2 डिग्री और ज्यादा कम कर सकता है. नए डिजाइन की वजह से यह गर्दन और कंधों पर बेहतर फिट बैठता है. इसमें एक एग्जॉस्ट वेंट भी है, जो गर्म हवा को शरीर से बाहर निकालता है. छोटे पंखे की मदद से हवा पूरे सिस्टम में सर्कुलेट होती रहती है. ओवरहीटिंग से बचने के लिए इसमें ऑटोमैटिक शटडाउन का भी सिस्टम है.

कीमत और उपलब्धता

अभी यह गैजेट सिर्फ यूके और यूरोपीय मार्केट में उपलब्ध है. वहां इसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये है. भारत समेत बाकी देशों में अभी इसकी लॉन्चिंग की कोई जानकारी नहीं दी गई है..

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...