Advertisement

Loading Ad...

ऐसे रिकॉर्ड करें किसी भी WhatsApp कॉल, सिर्फ कुछ स्टेप्स में- 99% लोग इससे अनजान

WhatsApp: कई बार ऐसी स्थिति आती है जब हमें किसी व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करने की जरूरत पड़ती है, ताकि बाद में जरुरी बातें दोबारा सुनी हां सकें या कोई जानकारी मिस न हो .लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड कैसी की जाती है.

Image Source: Canva
Loading Ad...

आज के समय में व्हाट्सऐप सिर्फ चैट करने का ऐप नहीं रह गया है. लोग इसका इस्तेमाल ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू, फॅमिली बातचीत ओर जरुरी चर्चाओं के लिए भी करने लगे है. कई बार ऐसी स्थिति आती है जब हमें किसी व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड करने की जरूरत पड़ती है, ताकि बाद में जरुरी बातें दोबारा सुनी हां सकें या कोई जानकारी मिस न हो .लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड कैसी की जाती है. सीधे तौर पर व्हाट्सऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर नहीं है, लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप इसे कर सकते है.

एंड्रॉयड फोन में WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करने का तरीका

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करना आसान है. ज़्यादातर एंड्रॉयड फोन में पहले से ही Screen Recorder का फीचर मौजूद होता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए:

Loading Ad...

अपने फोन में Screen Recorder ऑन करें.
रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले यह जरूर चेक करें कि Record Audio का ऑप्शन एक्टिव हो.

Loading Ad...

अब कॉल लगाएं या रिसीव करें.

कॉल खत्म होने के बाद रिकॉर्डिंग अपने आप गैलरी में सेव हो जाएगी.
ध्यान रखें, कुछ फोन में Internal Audio रिकॉर्ड नहीं होता, इसलिए कॉल रिकॉर्ड करने के लिए स्पीकर ऑन करना पड़ सकता है.

Loading Ad...

थर्ड पार्टी ऐप्स भी हैं मददगार

अगर आपके फोन में इनबिल्ट रिकॉर्डिंग फीचर काम नहीं करता, तो आप Play Store पर मौजूद कुछ Call Recording Apps का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ऐप्स स्क्रीन और ऑडियो दोनों रिकॉर्ड कर सकते हैं.
लेकिन किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी और परमिशन जरूर जांच लें. कई फर्जी ऐप्स आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं.

iPhone यूजर्स के लिए आसान तरीका

Loading Ad...

iPhone में व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि Apple सुरक्षा के मामले में काफी सख्त है. फिर भी कुछ तरीके हैं:
आप MacBook की मदद से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं.
या फिर दूसरे डिवाइस से स्पीकर मोड पर कॉल रिकॉर्ड करने का तरीका अपनाया जा सकता है.
ध्यान रहे, दूसरे डिवाइस से रिकॉर्डिंग करने में ऑडियो क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है.

कॉल रिकॉर्ड करते समय क्या ध्यान रखें

यह भी पढ़ें

किसी की कॉल बिना उसकी अनुमति रिकॉर्ड करना कई जगह कानूनी रूप से गलत माना जाता है. इसलिए हमेशा केवल जरूरी और सुरक्षित परिस्थितियों में ही रिकॉर्ड करें.
रिकॉर्ड की गई फाइल्स में आपकी निजी जानकारी हो सकती है, इसलिए उन्हें सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है. अगर फोन किसी और के हाथ में चला जाए, तो रिकॉर्डिंग का गलत इस्तेमाल हो सकता है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...