Advertisement
अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम
Gemini: अगर आपको वीडियो एडिट करना है, तो अब इसके लिए किसी प्रोफेशनल एडिटर की जरूरत नहीं. गूगल ने नया फीचर लांच किया है, जिससे आप सीधे Gemini पर वीडियो अपलोड करके उसे एडिट कर सकते है और सबसे खास बात ये है कि आपको एडिटिंग की कोई तकनीक जानकारी होने की जरूरत नहीं..
Advertisement
Gemini: अगर आपको वीडियो एडिट करना है, तो अब इसके लिए किसी प्रोफेशनल एडिटर की जरूरत नहीं. गूगल ने नया फीचर लांच किया है, जिससे आप सीधे Gemini पर वीडियो अपलोड करके उसे एडिट कर सकते है और सबसे खास बात ये है कि आपको एडिटिंग की कोई तकनीक जानकारी होने की जरूरत नहीं. बस वीडियो अपलोड करें और जो बदलाव चाहिए वो टेक्स्ट में लिख दें. Gemini का Omni मॉडल खुद-ब-खुद आपके वीडियो को एडिट कर देगा. मतलब अगर आप सीन बदलना चाहते हैं, विजुअल स्टाइल बदलना चाहते हैं, नए एलिमेंट जोड़ना चाहते हैं या क्लिप को और बढ़िया बनाना चाहते हैं, तो सब कुछ यह मॉडल अपने आप कर देगा...
Gemini से वीडियो एडिट कैसे करे
वीडियो एडिट करना अब इतना आसान हो गया है कि आप बस तीन-चार स्टेप्स में काम खत्म कर सकते हैं:
Advertisement
Gemini ऐप या वेब खोलें - सबसे पहले Gemini ऐप या इसका वेब वर्जन ओपन करें.
वीडियो अपलोड करें - अपनी पसंद का कोई भी वीडियो इस पर अपलोड करें.
प्रॉम्प्ट लिखें - टेक्स्ट बॉक्स में बस यह लिखें कि आप वीडियो में क्या बदलाव चाहते हैं. उदाहरण के लिए, “इस सीन का बैकग्राउंड बदल दो” या “वीडियो के इस हिस्से में sunset vibe जोड़ दो.”
एडिटेड रिजल्ट देखें - कुछ ही समय में Gemini आपका वीडियो एडिट कर देगा.अगर आपको बदलाव पसंद नहीं आए, तो आप फिर से प्रॉम्प्ट देकर और बदलाव करवा सकते हैं.
सेव करें - जब वीडियो बिल्कुल सही लगे, तो उसे डाउनलोड या सेव कर लें.
बस इतना ही.. कोई जटिल सॉफ्टवेयर सीखने की जरूरत नहीं, कोई सीन-बाई-सीन एडिटिंग नहीं.
Advertisement
Gemini Omni मॉडल - वीडियो एडिटिंग का सुपर टूल
गूगल ने हाल ही में Gemini Omni मॉडल पेश किया है. इसे खास तौर पर सिनेमैटिक वीडियो बनाने और एडिट करने के लिए बनाया गया है. यह मॉडल सिर्फ वीडियो ही नहीं, बल्कि टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो और ड्रॉइंग जैसी चीज़ें भी समझ सकता है.
Advertisement
इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह पुराने इंस्ट्रक्शन्स को याद रखता है. इसका मतलब, अगर आप वीडियो में कोई कैरेक्टर, सीन या विजुअल एलिमेंट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बदलाव करते समय ये सब चीज़ें कंसिस्टेंट रहती हैं. यानी आपका वीडियो हमेशा एक जैसा और प्रोफेशनल लगेगा.
खुद का डिजिटल वर्जन भी बना सकते हैं
यह भी पढ़ें
Gemini Omni सिर्फ वीडियो एडिटिंग तक ही सीमित नहीं है. गूगल का कहना है कि आप इसका इस्तेमाल अपना डिजिटल वर्जन बनाने के लिए भी कर सकते हैं.
इसमें आप अपनी वॉइस और लुक अपलोड कर सकते हैं, और मॉडल आपके डिजिटल वर्जन को क्रिएट कर देगा. इसके बाद आप इस डिजिटल वर्जन का इस्तेमाल वीडियो में कर सकते हैं. मतलब, आप खुद को डिजिटल रूप में वीडियो में एंटर कर सकते हैं, बिना कैमरे के बार-बार शूट किए.