Advertisement

Loading Ad...

पढ़ते ही गायब हो जाएंगे मैसेज! WhatsApp का नया प्राइवेसी मोड जल्द आ रहा

WhatsApp: नए ‘After Reading’ मोड में टाइमर तब शुरू होता है जब मैसेज पढ़ा जाता है, और इसमें आप 5 मिनट, 1 घंटे या 12 घंटे का विकल्प भी चुन सकते हैं. अगर कोई मैसेज पढ़ा ही नहीं जाता, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा.

Image Source: Canva
Loading Ad...

WhatsApp: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसका नाम है After रीडिंग डिसअपीयरिंग मैसेज मोड़.  इसे फिलहाल iPHONE के बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है.  इस फीचर का मतलब यह है कि अब आप किसी मैसेज को ऐसे सेट कर सकते है कि वो पढ़ने के तुरंत बाद गायब हो जाए. यानी अगर आप किसी मैसेज को पढ़ लेते हैं, तो वो उसी समय आपके चैट से खत्म हो जाएगा. इससे पहले व्हाट्सऐप में डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर था, लेकिन उसमें मैसेज भेजते ही टाइमर शुरू हो जाता था और उसे आप केवल 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन के लिए सेट कर सकते थे.. नए ‘After Reading’ मोड में टाइमर तब शुरू होता है जब मैसेज पढ़ा जाता है, और इसमें आप 5 मिनट, 1 घंटे या 12 घंटे का विकल्प भी चुन सकते हैं. अगर कोई मैसेज पढ़ा ही नहीं जाता, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा....

इस फीचर से यूजर्स को क्या फायदा होगा?

यह नया फीचर प्राइवेसी के लिहाज से बहुत फायदेमंद है. पहले आपको बस टाइम सेट करना होता था और मैसेज अपने आप गायब हो जाता था, चाहे आपने उसे पढ़ा या नहीं. लेकिन अब, आपके मैसेज तब तक सुरक्षित रहेंगे जब तक सामने वाला व्यक्ति उन्हें न पढ़े. इसके अलावा, यह फीचर इंडिविजुअल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट्स में भी काम करेगा, और आपके डिवाइस की स्टोरेज को भी बचाने में मदद करेगा क्योंकि पुराने मैसेज तुरंत हट जाएंगे.

Loading Ad...

नया फीचर कब आएगा?

Loading Ad...

व्हाट्सऐप ने फिलहाल iPhone बीटा यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट कर दिया है. एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी जल्द ही टेस्टिंग शुरू होने की उम्मीद है. यानी अगले कुछ हफ्तों में इसे आम यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया जा सकता है.

WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन भी आ सकता है अपडेट के साथ

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इसके अलावा, व्हाट्सऐप WhatsApp Plus नाम से एक पेड सब्सक्रिप्शन भी टेस्ट कर रहा है. यह फिलहाल यूरोप में कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसकी कीमत लगभग 300 रुपये महीने रखी गई ह. इस प्लान में यूजर्स को मिलेंगे एक्सक्लूसिव स्टिकर, 20 चैट पिन करने का ऑप्शन, नए ऐप आइकन और स्पेशल रिंगटोन.. भविष्य में व्हाट्सऐप इसमें और नए फीचर्स जोड़ सकता है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...