Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Jio ने कर दिया बड़ा धमाका! सालभर चलने वाले प्लान पर 120GB बोनस डेटा फ्री

Jio Recharge Plans: ग्राहकों को 12 JioTV Pro वाउचर भी मिल रहे हैं. अगर आप बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और पूरे साल के लिए एक प्लान लेना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए काफी काम का हो सकता है.

Image Source: Jio/Website
Loading Ad...

Jio Mega Anniversary Offer:  रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास Mega Anniversary Offer पेश किया है. इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ₹3,599 वाले सालाना प्रीपेड प्लान पर 120GB बोनस डेटा दे रही है. इतना ही नहीं, ग्राहकों को 12 JioTV Pro वाउचर भी मिल रहे हैं. अगर आप बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और पूरे साल के लिए एक प्लान लेना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए काफी काम का हो सकता है.

₹3,599 के प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

रिलायंस जियो का ₹3,599 वाला प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल तक प्लान की सुविधा मिलती रहती है. इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इस तरह पूरी वैलिडिटी में कुल 912.5GB डेटा मिलता है. इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है.

Loading Ad...

साइबर फ्रॉड में गंवाए पैसे की होगी वापसी? MRM Portal पर ऐसे करें Refund Claim

Loading Ad...

इस प्लान की खास बात Mega Anniversary Offer है, जिसक तहत ग्राहकों को 120GB अतिरिक्त बोनस डेटा दिया जा रहा है. यानी रोज मिलने वाले डेटा के अलावा यह बोनस डेटा भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5g data  का फायदा भी मिल सकता है. इसके लिए 5G फोन, Jio 5G नेटवर्क कवरेज और कंपनी की तय शर्तें पूरी होना जरूरी है.

JioTV Pro और JioHotstar का भी फायदा

Loading Ad...

प्लान के साथ 12 JioTV Pro पैक वाउचर मिलते हैं. हर वाउचर की कीमत ₹55 बताई गई है. JioTV Pro के जरिए यूजर्स को 1,000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है. इसके साथ ₹3,599 वाले रिचार्ज में JioHotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसका फायदा लेन के लिए उसी Jio नंबर से JioHotstar में लॉगिन करना होगा, जिस नंबर पर यह प्लान एक्टिवेट है..

18 महीने का Google AI Pro भी

इस प्लान से जुड़ा एक और बड़ा फायदा Google AI Pro का है. एलिजिबल ग्राहकों को 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है.  इसमें Gemini के एडवांस AI फीचर्स, 5TB क्लाउड स्टोरेज और कई दूसरे Google AI टूल्स का एक्सेस मिलता है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि Google AI Pro सिर्फ ₹3,599 वाले प्लान तक सीमित नहीं है. Jio के मुताबिक 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के वे रिटेल ग्राहक भी इसके लिए पात्र हो सकते हैं, जिनके पास ₹349 या उससे ज्यादा का एक्टिव अनलिमिटेड 5G प्लान है.

Loading Ad...

शॉपिंग, ट्रैवल और मूवी पर भी बचत

ग्राहकों को कुछ पार्टनर ऑफर्स भी मिलते हैं. EaseMyTrip पर फ्लाइट बुकिंग में ₹2,200 तक की छूट, AJIO पर ₹1,000 या उससे ज्यादा की खरीदारी पर ₹200 की छूट और Cinepolis पर दो टिकट खरीदने पर ₹550 के न्यूनतम ट्रांजैक्शन के साथ ₹150 की फ्लैट छूट मिलती है. इन वाउचर को MyJio ऐप के कूपन्स या My Winnings सेक्शन से देखा जा सकता है. 3,599 का यह प्लान उन लोगों के लिए दिलचस्प है जो सालभर का रिचार्ज एक साथ करना चाहते हैं और डेटा, OTT, AI सब्सक्रिप्शन के साथ शॉपिंग और ट्रैवल बेनिफिट भी पाना चाहते हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...