Advertisement

Loading Ad...

फ्री सिम और 60GB डेटा का ऑफर, 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की मौज

Airtel: कंपनी समय समय पर नए नए ऑफर लेकर ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश करती रहती हैं. इस कड़ी में BSNL ने एक नया और खास ऑफर लॉच किया हैं , जिसमें नए ग्राहकों को लगभग सबकुछ फ्री में दिया जा रहा हैं .

Image Source: Pexels
Loading Ad...

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते और किफायती प्रीपेड प्लान्स के लिए जानी जाती हैं. कंपनी समय समय पर नए नए ऑफर लेकर ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश करती रहती हैं. इस कड़ी में BSNL ने एक नया और खास ऑफर लॉच किया हैं , जिसमें नए ग्राहकों को लगभग सबकुछ फ्री में दिया जा रहा हैं , कंपनी का दावा हे कि इस ऑफर के तहत ग्राहकों को न सिम कार्ड के लिए पैसे देने होंगे और न ही शुरूआती इस्तेमाल  के लिए कोई खर्च करना पड़ेगा...

31 मई तक मिलेगा फ्री सिम और 30 दिनों का फायदा

BSNL ने जानकारी दी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और केवल 31 मई तक ही उपलब्ध रहेगा. इस ऑफर के तहत जो भी नया ग्राहक BSNL का सिम लेगा, उसे बिल्कुल मुफ्त सिम कार्ड दिया जाएगा, इसके साथ ही ग्राहकों को 30 दिनों तक का फ्री बेनिफिट भी मिलेगा.
इस 30 दिन की वैलिडिटी में ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा मिलेगा, यानी कुल मिलाकर करीब 60GB डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाएगी, यानी पूरे महीने में लगभग 3000 SMS तक का फायदा मिलेगा.

Loading Ad...

सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है यह ऑफर

Loading Ad...

कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए है. यानी अगर कोई पहले से BSNL का ग्राहक है, तो उसे इसका फायदा नहीं मिलेगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए लोगों को अपने नजदीकी BSNL ऑफिस या रिटेल स्टोर पर जाना होगा और वहां से सिम लेना होगा. कंपनी का कहना है कि यह ऑफर ग्राहकों को जोड़ने और नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लाया गया है.

अन्य टेलीकॉम कंपनियों से तुलना

Loading Ad...

अगर इस ऑफर की तुलना दूसरी कंपनियों से की जाए, तो बाकी टेलीकॉम कंपनियां इसी तरह के प्लान के लिए पैसे लेती हैं.

Airtel का प्लान

Airtel का लगभग 379 रुपये का प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ कुछ अतिरिक्त सुविधाएं जैसे म्यूजिक और ऐप सब्सक्रिप्शन भी दिए जाते हैं.

Loading Ad...

Jio का प्लान

Jio का करीब 349 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और SMS की सुविधा मिलती है. साथ ही Jio ऐप्स और OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है.

Vi का प्लान

Loading Ad...

Vi का 379 रुपये का प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी डेली 2GB डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है, साथ ही कुछ एक्स्ट्रा डेटा और मनोरंजन बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं.

ग्राहकों के लिए बड़ा मौका

यह भी पढ़ें

BSNL का यह ऑफर उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो कम खर्च में मोबाइल सेवा शुरू करना चाहते हैं. बिना किसी शुरुआती खर्च के 30 दिनों तक कॉलिंग और डेटा मिलना एक आकर्षक डील मानी जा रही है. हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक ग्राहक जल्द ही इसका फायदा उठा सकते हैं.

Loading Ad...
Loading Ad...