Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

AI का पड़ा सीधा असर! iPhone 18 Pro Max की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

iPhone 18 Pro Max Price: iPhone 18 Pro Max पिछले मॉडल के मुकाबले काफी महंगा हो सकता है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी वजह सिर्फ ऐपल की प्राइसिंग नहीं, बल्कि दुनियाभर में बढ़ रही एक बड़ी तकनीकी चुनौती है.

Image Source: Canva (Representative Image )
Loading Ad...

iPhone 18 Pro Max Price: हर साल जब नया iPhone लॉन्च होने की तैयारी होती है, तब सबसे ज्यादा चर्चा उसकी कीमत को लेकर होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max पिछले मॉडल के मुकाबले काफी महंगा हो सकता है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी वजह सिर्फ ऐपल की प्राइसिंग नहीं, बल्कि दुनियाभर में बढ़ रही एक बड़ी तकनीकी चुनौती है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर मौजूदा हालात ऐसे ही बने रहे तो इस बार नया iPhone खरीदने के लिए लोगों को पहले से कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।  

मेमोरी चिप्स महंगी होने से बढ़ सकती है लागत

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह DRAM और NAND मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत है. रिसर्च कंपनी काउंटरपॉइंट का कहना है कि इन जरूरी कंपोनेंट्स की लागत पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 300 डॉलर यानी लगभग 28,600 रुपये तक बढ़ सकती है. यही वजह है कि नए iPhone की कुल उत्पादन लागत भी काफी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. अगर ऐसा होता है तो इसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है और लॉन्च के समय इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है.

Loading Ad...

सुहागरात के बाद अब चलती ट्रेन में पूजा का वीडियो वायरल, रेलवे ने सवाल पूछने वालों को सिखा दिया सबक

Loading Ad...

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

अगर मौजूदा अनुमान सही साबित होते हैं तो भारत में iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत भी काफी ऊंची हो सकती है. माना जा रहा है कि 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 1,78,500 रुपये हो सकती है. वहीं 512GB मॉडल लगभग 1,98,500 रुपये, 1TB वेरिएंट करीब 2,18,500 रुपये और सबसे बड़े 2TB मॉडल की कीमत करीब 2,58,500 रुपये तक पहुंच सकती है. यानी पहली बार ऐसा हो सकता है कि iPhone का टॉप मॉडल ढाई लाख रुपये से भी ज्यादा कीमत में मिले.
हालांकि यह सभी आंकड़े अभी केवल अनुमान हैं. अंतिम कीमत का फैसला ऐपल लॉन्च के समय करेगा। इसमें टैक्स, मुनाफा, आयात लागत और दूसरे कई खर्चे भी शामिल होंगे, इसलिए वास्तविक कीमत इन अनुमानों से अलग भी हो सकती है..

Loading Ad...

आखिर क्यों महंगी हो रही हैं मेमोरी चिप्स?

पिछले कुछ समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल दुनिया भर में तेजी से बढ़ा है. बड़ी टेक कंपनियां अपने नए AI प्रोजेक्ट्स के लिए भारी मात्रा में मेमोरी चिप्स खरीद रही हैं. इसकी वजह से DRAM और NAND जैसी चिप्स की मांग लगातार बढ़ रही है. जब किसी चीज की मांग बढ़ती है तो उसकी कीमत भी ऊपर चली जाती है. यही कारण है कि इन चिप्स का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों, खासकर ऐपल जैसी कंपनियों की लागत भी बढ़ रही है.

पहले भी बढ़ चुकी हैं ऐपल के प्रोडक्ट्स की कीमतें
यह पहली बार नहीं होगा जब ऐपल अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ाए. हाल ही में कंपनी ने भारत में कई दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी इजाफा किया है. iPad Air पहले के मुकाबले करीब 30 हजार रुपये महंगा हो चुका है. वहीं MacBook Air, जिसकी कीमत पहले लगभग 1.2 लाख रुपये थी, अब करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर उत्पादन लागत लगातार बढ़ती रही तो नए iPhone की कीमत में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Loading Ad...

लॉन्च का इंतजार, तभी साफ होगी असली तस्वीर

फिलहाल iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर सिर्फ अनुमान लगाए जा रहे हैं. कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी कीमत का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में लॉन्च के दिन ही यह साफ होगा कि ग्राहकों को नया iPhone खरीदने के लिए आखिर कितनी रकम खर्च करनी पड़ेगी. लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि इस बार नया iPhone खरीदना पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा साबित हो सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...