Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सिर्फ 200 रुपये में 15 OTT! Jio के इस प्लान ने मचा दिया धमाल

Cheapest Recharge Plans: सिर्फ 200 रूपये में मिलने वाला यह प्लान एक महीने तक कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देता है. यानी रोजाना करीब 7 रुपये खर्च करके आप YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV समेत 15 से ज्यादा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का आनंद ले सकते हैं.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Cheapest Recharge Plans: अगर आप भी OTT प्लेटफॉर्म्स के शोज देखने के बेहद ही शौकीन है तो तो रिलायंस जियो का नया प्रीपेड प्लान आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है.  सिर्फ 200 रूपये में मिलने वाला यह प्लान एक महीने तक कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देता है. यानी रोजाना करीब 7 रुपये खर्च करके आप YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV समेत 15 से ज्यादा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि इस प्लान में सिर्फ OTT ही नहीं, बल्कि हाई-स्पीड डेटा और कुछ अतिरिक्त फायदे भी शामिल किए गए हैं.

200 रुपये के प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

जियो के इस 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है. इसमे किसी तरह का डेली डेटा लिमिट नहीं है, यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से पूरे 30GB डेटा को कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलवा YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanccha Lannka, FanCode, Chaupal और JioTV जैसे 15 से ज्यादा प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है. इतन ही नहीं, JioTV के जरिए 1000 से ज्यादा टीवी चैनल देखने की सुविधा और मूवी टिकट बुक करने पर 150 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Loading Ad...

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह प्लान?

Loading Ad...

यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोबाइल पर एंटरटेनमेंट का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं. अगर आपके घर या ऑफिस में पहले से वाई-फाई उपलब्ध है और आपको सिर्फ अतिरिक्त डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन चाहिए, तो यह प्लान अच्छी वैल्यू दे सकता है. इसमें डेली डेटा लिमिट नहीं होने की वजह से आप अपनी सुवीधा के अनुसार डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे यूजर्स जो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, उनके लिए भी यह एक किफायती विकल्प हो सकता है.

जंतर-मंतर पर AI की एंट्री! प्रदर्शनकारियों के चेहरे स्कैन कर रही दिल्ली पुलिस? जानिए कैसे काम करती है फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी

Loading Ad...

एक बात का जरूर रखें ध्यान

इस प्लान को लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है. यानी अगर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना SMS की जरूरत है, तो यह प्लान आपके लिए अकेले पर्याप्त नहीं होगा. यह मुख्य रूप से डेटा और एंटरटेनमेंट बेनेफिट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान से कितना अलग?

Loading Ad...

अगर कीमत की बात करें तो एयरटेल भी 199 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है. इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा Adobe Express Premium का 12 महीने का एक्सेस और Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.

यह भी पढ़ें

वहीं, जियो का 200 रुपये वाला प्लान पूरी तरह एटरटेनमेंट पर फोकस करता है. इसमें कॉलिंग और SMS नहीं मिलते, लेकिन इसके बदले 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस, 30GB डेटा, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और मूवी टिकट पर डिस्काउंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. ऐसे में अगर आपकी प्राथमिकता मनोरंजन है तो जियो का प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है, जबकि कॉलिंग और रोजाना डेटा की जरूरत रखने वाले यूजर्स के लिए एयरटेल का प्लान ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...