×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

स्लोवाकिया में PM मोदी को क्यों भेंट की गई रोटी और नमक? जानें इसके पीछे का खास मतलब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं. जहां स्लोवाक विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने उनका स्वागत किया. स्लोवाक परंपरा के तहत पीएम मोदी का रोटी और नमक भेंट कर अभिनंदन किया गया, जो समृद्धि, दोस्ती और सम्मान का प्रतीक माना जाता है.

स्लोवाकिया में PM मोदी को क्यों भेंट की गई रोटी और नमक? जानें इसके पीछे का खास मतलब
Image Source:X/ @narendramodi
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे. स्लोवाक के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क में उनका स्वागत किया. पीएम मोदी का स्लोवाकिया के पारंपरिक तरीके से रोटी और नमक के साथ स्वागत किया गया.

भारतीय समुदाय ने किया भव्य अभिनंदन

प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क में भव्य स्वागत किया. स्लोवाकिया की पारंपरिक रोटी और नमक भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया. इस दौरान 'मोदी-मोदी और भारत माता की जय' के नारे भी गूंजे. पीएम मोदी की यात्रा पर स्लोवाक संगीत एवं आध्यात्मिक समूह 'महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट' के संस्थापक तथा ड्रमर मारेक जिलिनेक ने कहा, 'हमारे बैंड को महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट कहा जाता है. मैं गायक नहीं, बल्कि ड्रमर हूं. यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है. हम स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास के आभारी हैं, जिसने हमें प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति देने का अवसर दिया.' जानकारी देते चलें कि स्लोवाकिया संस्कृति के अनुसार, मेहमानों और खास लोगों का स्वागत रोटी और नमक की एक छोटी डिश से किया जाता है. रोटी खुशहाली को दिखाती है, जबकि नमक कीमत, दोस्ती और सुरक्षा का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने जताई द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की उम्मीद

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया पहुंचने के बाद कहा कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया के संबंधों को गहरा करने और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने का मौका देता है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह 'स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और पीएम रॉबर्ट फिको के साथ प्रोडक्टिव मीटिंग्स का इंतजार कर रहे हैं.' पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ब्रातिस्लावा पहुंच गया हूं. यह विज़िट भारत-स्लोवाकिया के रिश्तों को गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का मौका देती है. प्रेसिडेंट पेलेग्रिनी और प्राइम मिनिस्टर फिको के साथ प्रोडक्टिव मीटिंग्स का इंतज़ार कर रहा हूं.' यहां ग्रैंड होटल रिवर पार्क पहुंचने पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक्निका एन्सेम्बल ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

Advertisement

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ स्वागत

स्लोवाकिया के मायजावा इलाके के प्रसिद्ध बच्चों के लोक समूह ने भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में पारंपरिक स्लोवाक नृत्य किया. इसके अलावा, प्रधानमंत्री के स्वागत में लुक्निका एन्सेम्बल ने वंदे मातरम पर भी एक खास प्रस्तुति दी. उन्होंने स्लोवाकियन म्यूजिकल ग्रुप, महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट का एक स्पिरिचुअल परफॉर्मेंस भी देखा. प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रातिस्लावा में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की. भारतीय समुदाय के लोगों ने ग्रैंड होटल रिवर पार्क पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

विदेश मंत्रालय ने बताया ऐतिहासिक दौरा

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'पीएम मोदी स्लोवाकिया पहुंच गए हैं. स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है, जो भारत-स्लोवाकिया संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. होटल पहुंचने पर, प्रधानमंत्री का स्वागत स्लोवाक रिपब्लिक के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री, जुराज ब्लानार ने किया और मेहमाननवाजी, सम्मान और सद्भावना की निशानी, रोटी और नमक से स्लोवाक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे और साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे.'

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को यूरोपीय देश के दो दिन के आधिकारिक दौरे पर ब्रातिस्लावा पहुंचे और कहा कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और गहरा करने और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने का मौका देता है.

(INPUT-IANS)

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें