जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कलराज मिश्र के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व राज्यपाल की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा में कार्यक्रम के बाद पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के सेक्टर-51 स्थित आवास पर पहुंचें थे। सीएम ने श्री मिश्र के घर पहुंचकर उनकी पत्नी दिवंगत सत्यवती मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया.

Author
21 Sep 2026
( Updated: 21 Sep 2026
10:22 AM )
कलराज मिश्र के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व राज्यपाल की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
Image Credit: Facebook/Yogi Adityanath Office
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम नोएडा के सेक्टर-51 पहुंचे. वे पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रहे कलराज मिश्र के घर भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर शोक जताया. 

नोएडा में पूर्व राज्यपाल की पत्नी को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का विगत 13 सितंबर को देहांत हो गया था. मुख्यमंत्री ने श्री मिश्र के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. और यहां से कुछ देर बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस दौरान नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक,  पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, अशोक वाजपेयी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर आदि मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें