जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जमुई छेड़छाड़ मामला: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट, शर्मनाक VIdeo वायरल होने के बाद गर्माई सियासत

बिहार में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले पर सियासत गर्मा गई है. राहुल गांधी ने इसे पितृसत्तात्मक सोच करार दिया. इस घटना का शर्मनाक Video वायरल होने के बाद बवाल मच गया.

Author
21 Sep 2026
( Updated: 21 Sep 2026
08:01 PM )
जमुई छेड़छाड़ मामला: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट, शर्मनाक VIdeo वायरल होने के बाद गर्माई सियासत
Representative Image/Bihar Police
Advertisement

बिहार के जमुई में अपने क्लासमेट के साथ जा रही छात्रा से छेड़छात्र के मामले में बिहार महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. इस शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. अभी तक तीन नाबालिगों को अरेस्ट किया गया है. 

मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल एसपी को पत्र लिखा गया और जमुई के डीएम से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली गई. स्थानीय प्रशासन से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है. 

महिला आयोग ने DM-SP को लिखा पत्र

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, ‘मैंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी को पत्र लिखा. इसके अलावा जमुई DM से बात कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली.’ यह घटना 19 सितंबर की शाम लखीसराय और जमुई के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला स्थानीय प्रशासन हरकत में आया. 

Video में क्या था? 

Advertisement

जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है. छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी. लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे. इस दौरान बदमाश छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स को छूते हैं, वह बचने के लिए भागती है, तो पीछा करते हुए फिर से छूते हैं. इस दौरान उसका दोस्त बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर परेशान किया जाता है. बदमाशों ने छात्रा को गोद में उठाने की कोशिश भी की. 

इस मामले में तीन नाबालिगों के अलावा बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी चल रही है. पुलिस के मुताबिक, छात्रा और उसका दोस्त नाबालिग हैं. वहीं, सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ भी POSCO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

घटना पर गर्माई सियासत, विपक्ष ने सरकार को घेरा 

इस घटना के बाद एक बार फिर बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे. कांग्रेस, RJD समेत तमाम विपक्षी दलों ने सम्राट सरकार को घेरा. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा. उन्होंने लिखा, बिहार के जमुई का वीडियो बेहद परेशान करने वाला है.

उन्होंने लिखा, 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया. उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया. बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे.

Advertisement

उन्होंने कहा, इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह ‘संस्कृति" नहीं है, यह patriarchy है. ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है. जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है. 

राहुल गांधी ने की सख्त एक्शन की मांग

राहुल गांधी ने आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की. उन्होंने कहा, वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? उन्होंने कहा, बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

यह भी पढ़ें- जमुई में बाइक से जा रहे लड़का-लड़की से अभद्रता, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, 3 गिरफ्तार

तेजस्वी यादव ने क्या कहा? 

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. बिहार में अब कहीं भी, कभी भी, कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है. गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है. महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके हैं. एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें