×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम, किश्तवाड़ में स्कूल बंद, भूस्खलन के खतरे से मार्ग भी बंद

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लगातार बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Author
18 Apr 2026
( Updated: 18 Apr 2026
01:46 PM )
जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम, किश्तवाड़ में स्कूल बंद, भूस्खलन के खतरे से मार्ग भी बंद
Image Credits: AI Generated
Advertisement

जम्मू कश्मीर में इस दिनों मौसम खराब है. बारिश और बर्फबारी होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. ऐसे में किश्तवाड़ जिले में स्कूलों को छुट्टी घोषित कर दी गई है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर

मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि किश्तवाड़ जिले में मौसम खराब है. लगातार भारी बारिश, सड़कों का फिसलन भरा होना और पत्थर गिरने की आशंका है, जो छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करती है. जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए यह आदेश दिया जाता है कि किश्तवाड़ जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे. हालांकि, किश्तवाड़ शहर (मालीपठ से चेरहार क्षेत्र) के अंतर्गत आने वाले स्कूल केवल कक्षा 6 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए खुले रहेंगे.

किश्तवाड़ में स्कूल बंद, मार्ग भी हुआ बंद

Advertisement

जिले में शुक्रवार दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा. खराब मौसम और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया था. यह मार्ग हाल ही में दो दिन के लिए सिंथन तक खोला गया था, लेकिन बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए फिर से बंद कर दिया गया. प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि दुर्घटना से बचा जा सके. पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ी है. ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है. बाजारों में सामान्य दिनों के मुकाबले कम रौनक है.

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक मौसम के खराब बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. ऊंचे इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, भूस्खलन और हिमस्खलन की आशंका है. साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें