जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राहुल गांधी के ‘मेलोनी’ वाले बयान पर मचा बवाल, JP नड्डा ने बोला हमला, कहा-ऐसा विपक्ष का नेता...

गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति पर उठाए थे सवाल। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने राहुल पर हमलावर होकर उनकी आलोचना की.

Author
14 Aug 2026
( Updated: 14 Aug 2026
02:07 PM )
राहुल गांधी के ‘मेलोनी’ वाले बयान पर मचा बवाल, JP नड्डा ने बोला हमला, कहा-ऐसा विपक्ष का नेता...
Image Credit: IANS
Advertisement

केंद्र सरकार की विदेश नीति का मजाक उड़ाने और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है. इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है.

'ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था'

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है. कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा की उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है."

Advertisement

राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "राजनीति में मतभेद और असहमति अपनी जगह है, मगर राहुल गांधी जी की भाषा से अब उनके पालन-पोषण और संस्कारों पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है. जिस परिवार की महिलाएं देश में उच्चतम पदों पर रहीं, ऐसे राहुल गांधी की ओर से एक महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है."

सांसद गोपाल ठाकुर ने कहा, "राहुल गांधी की भाषा दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है. देश के प्रधानमंत्री के लिए इस स्तर की भाषा का प्रयोग किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति में स्वीकार्य नहीं हो सकता. यह भारत की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की मर्यादा पर कलंक है."

राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति पर उठाए थे सवाल 

दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री की और कहा कि दूसरे नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं है. इसी बीच, राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया तो जवाब में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम लिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के गले लगाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, "मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था." बाद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस पर टिप्पणी की थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें