जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नमाज पढ़ रहे 200 मुसलमानों से हुई ऐसी कौन सी गलती? UP Police ने धड़ाधड़ लिया एक्शन

आज आपको यूपी के मेरठ से एक ऐसी ख़बर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Author
14 Apr 2024
( Updated: 09 Dec 2025
11:21 PM )
नमाज पढ़ रहे 200 मुसलमानों से हुई ऐसी कौन सी गलती? UP Police ने धड़ाधड़ लिया एक्शन
Advertisement

दिल्ली के इंद्रलोक की वो घटना आपको याद है जिसमें सड़क पर कुछ मुस्लिम नमाज़ पढ़ रहे थे, पुलिस अधिकारी क़ानून व्यवस्था को देखते हुए बार बार उनको वहां से हटने के लिए कह रहे थे, हटने के बजाए बार बार मुस्लिम नमाज़ पढ़ने के लिए बैठ जा रहे थे, फिर अंत में वही हुआ जिसका डर था। ड्यूटी संभाल रहे अधिकारी ने मुस्लिमों को खदेड़ना शुरु किया और उसी दौरान का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर ये कहकर अपलोड कर दिया कि देखो देखो कैसे नमाज़ पढ़ रहे मुस्लिमों को लात मारी जा रही है। भाई उससे पहले तक वो अधिकारी हाथ जोड़कर समझा बुझा भी तो रहा था । खैर, नमाज़ पढ़ते किसी भी मुस्लिम के साथ इस तरह का सलूक करना क़तई सही नहीं और इसीलिए अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया।

खैर, दिल्ली वाली घटना अभी थमी भी नहीं थी कि अब यूपी के मेरठ से एक ऐसी ही घटना सामने आई जिसमें सड़क पर नमाज़ पढ़ना कुछ नमाज़ियों को भारी पड़ गया। हालांकि यूपी पुलिस के अधिकारियों ने वो दिल्ली वाली गलती नहीं की…बिना हाथ लगाए हड़काते हुए सड़क पर से मुस्लिमों को उठाया और मस्जिद के अंदर नमाज़ अदा करने की सलाह दी। दरअसल मस्जिद से बाहर सड़क पर नमाज़ पढ़ने की वजह से ट्रैफ़िक जाम की समस्या हो रही थी। सबसे बड़ी बात देखिए एक दिन पहले ही इलाक़े में घूम घूमकर पुलिस ने सभी से आह्वान किया था कि सड़क पर नमाज़ कोई नहीं पढ़ेगा । लेकिन फिर भी किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है जहां पर गुरुवार सुबह ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाज़ी पहुँच गए। परिसर में जगह नहीं मिली तो दिल्ली रोड़ा पर नमाज पढ़ने लगे। मेरठ की दिल्ली रोड़ा वाला इलाक़ा शहर का सबसे व्यस्तम इलाक़ा है । वहा आप किसी भी वक़्त चले जाइये 10 मिनट का रास्ता  जाम की वजह से कई बार एक एक घंटे में पूरा होता है। और ऊपर से सड़क पर नमाज़ी नमाज़ पढ़ने लगे ।

बस फिर क्या पुलिस ने नमाज़ियों को सड़क पर से हटाने की कोशिश की तो अलग ही तरह से शक्ति प्रदर्शन करने लगे । एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ कैंट प्रकाश चंद के ख़िलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे । ऐसे में पुलिस ने बिना किसी को हाथ लगाए सीधा 200 नमाज़ियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के पास सारे वीडियो हैं और उसी के आधार पर लोगों की पहचान कर शिकायत दर्ज की गई है। एसएसपी रोहित सिंह ने बताया है कि इस दौरान कुछ मुस्लिमों ने पुलिस के साथ अभद्रता करने की कोशिश भी की थी, इसीलिए माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के ख़िलाफ़ ये एक्शन लिया गया है। बहरहाल मस्जिद होते हुए उसके बाहर नमाज़ पढ़ने का क्या मक़सद होता है ? आप इसे किस तरह से देखते हैं कमेंट करके अपनी राय हमें जरुर दें।

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें