Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

संभल से विदाई पर छलके योगी के सिंघम केके बिश्नोई के आंसू, DM ने पीठ पर हाथ फेरकर संभाला, VIDEO

संभल से बिजनौर जा रहे IPS केके बिश्नोई का विदाई समारोह में भावुक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जब संभल के सिंघम के आंसू छलके तो जिलाधिकारी खंडेलवाल ने उन्हें संभाला.

Image Source: Videograb/ IANS
Loading Ad...

संभल के सिंघम कहे जाने वाले एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (KK BIshnoi) अपने विदाई समारोह के दौरन भावुक हो गए. इस दौरान उनका गला भर आया और उनकी आंख से आंसू छलक पड़े. भावुक निवर्तमान एसपी की पीठ पर जिलाधिकारी ने हाथ फेरा और संभाला. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक कड़क और तेज तर्रार पुलिस कप्तान की छवि के लिए मशहूर IPS बिश्नोई को इस तरह देख लोग भी हैरान हो गए. लोगों ने पहली बार उनके व्यवहार का दूसरा पहलू भी देखा जहां वो अपने साथ काम करने वाले साथियों को छोड़कर जाने पर भावुक हो गए.

विदाई समारोह में छलके केके बिश्नोई के आंसू

आपको बता दें कि बिश्नोई सभागार में अपने साथी पुलिस वालों के बीत अपने काम के अनुभव शेयर करते वक्त भावकु हो गए. बिश्नोई का गलता इतना रुंध गया कि उन्हें बगल में बैठे संभल के जिलाधिकारी (DM) अंकित खंडेलवाल ने संभाला. इस दौरान खुद जिलाधिकारी भी अपने आंसू नहीं रोक सके. हालांकि केके बिश्नोई का बतौर एसपी राजेंद्र पैंसिया, जिलाधिकारी संभल के साथ ज्यादा वक्त बीता.

Loading Ad...

संभल डीएम ने पीठ पर हाथ फेरकर संभाला!

Loading Ad...

आपको बता दें कि अपने संबोधन में आईपीएस केके बिश्नोई ने 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा की घटना को विशेष रूप से याद किया. उन्होंने विपरीत और तनावपूर्ण हालात में निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसकर्मियों का दिल से आभार व्यक्त किया और बताया कि कैसे संभल मामले को लेकर जब पुलिस पर मामले दर्ज हुए तो उसका निष्पादन कोर्ट से भी हुआ.

केके बिश्नोई का बिजनौर हुआ है ट्रांसफर!

Loading Ad...

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यानाथ की  सरकार ने सूबे में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बीते गुरुवार 9 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादला कर दिया था. इसी फेरबदल में संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (KK BIshnoi) का भी ट्रांसफर किया गया था. सरकार ने उन्हें बिजनौर के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी. वहीं, बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संभल में अपने कार्यकाल के दौरान केके बिश्नोई कई अहम मामलों को लेकर चर्चा में रहे और सख्त पुलिसिंग के चलते उन्हें 'संभल का सिंघम' भी कहा जाने लगा. 

संभल में क्यों चर्चा में रहे केके बिश्नोई?

Loading Ad...

केके बिश्नोई को 11 सितंबर 2024 को संभल का पुलिस कप्तान बनाया गया था. इसके करीब दो महीने बाद नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान इलाके में हिंसा भड़क गई थी. उस दौरान बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर सक्रिय नजर आए और हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व किया. इसके अलावा अपराध, माफिया और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी उनका नाम चर्चा में रहा. संभल में बड़े बच्चा चोर गिरोह का खुलासा करने में भी पुलिस को सफलता मिली. उनके काम को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक और प्लैटिनम प्रशस्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. अब उनके तबादले के बाद उम्मीद की जा रही है कि उनका संभल  वाला अंदाज बिजनौर भी देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: संभल के 'सिंघम' केके बिश्नोई का तबादला, योगी ने सौंपी दूसरे जिले की कमान; अब कौन बना संभल का नया कप्तान?

कौन हैं केके बिश्नोई?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

केके बिश्नोई 2018 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की और इसके बाद फ्रांस से उच्च शिक्षा हासिल की. उन्हें संयुक्त राष्ट्र में काम करने का अवसर भी मिला, लेकिन उन्होंने भारत में रहकर सेवा करने का फैसला किया. पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने गोरखपुर सिटी एसपी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली. मार्च 2026 में उन्होंने 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा से शादी की.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...