JPSC प्रदर्शन: पानी की बौछार पड़ते ही झूम उठे छात्र, रांची में Gen-Z का पटना वाला अंदाज, छा गया Video
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कंटीले तार की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्र रुकने की बजाय झूमने लगे,
Follow Us:
JPSC Protest Students Dance Viral Video: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया. विधानसभा की ओर कूच करते हुए छात्रों को रोकने की पुरजोर कोशिश की गई. इस दौरान जब छात्र विधानसभा के करीब पहुंचे तो उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन छात्र इससे भी घबराए नहीं और डांस करने लगे.
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कंटीले तार की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्र रुकने की बजाय झूमने लगे, बैरिकेड पर चढ़े हुए छात्रों को डांस करते हुए देखा गया. इस दौरान छात्रों ने पटना वाला सीन दोहराया.
देखें Video
रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार! pic.twitter.com/eZnIXcZSR9
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) August 10, 2026
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में छात्र NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे. देश के अलग-अलग शहरों से भी उन्हें समर्थन मिल रहा था. पेपर लीक के खिलाफ पटना में भी छात्रों ने विरोध दर्ज कराया. इस दौरान उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र रुकने की बजाय ‘पानी वाला डांस’ करने लगे. इसके बाद सोशल मीडिया पर पटना वाले Gen-Z छात्रों के रील वायरल होने लगे थे. कुछ ऐसा ही नजारा आज रांची में छात्र आंदोलन के दौरान दिखा. यहां तो छात्रों को गाने गी जरूरत भी नहीं पड़ी, वे बिना गाने के ही वाइब लेने लगे और जमकर झूमे.
छावनी में तब्दील विधानसभा का इलाका
यह भी पढ़ें
वहीं, छात्रों के मार्च के बीच प्रशासन ने विधानसभा के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी. चारों ओर से कई लेयर में सिक्योरिटी फोर्स तैनात की गई है. वहीं, परीक्षा धांधली के खिलाफ 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा मार्च में शामिल हुए. छात्र झारखंड PSC-SSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं. इनमें से 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं.