जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रांची: उग्र हुआ आंदोलन, विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी, देवेंद्र महतो बोले- मेरी सेहत से ज्यादा छात्रों का भविष्य जरूरी

विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बैरिकेडिंग के पास पानी की बौछार की गई. इसके बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

Author
10 Aug 2026
( Updated: 10 Aug 2026
02:00 PM )
रांची: उग्र हुआ आंदोलन, विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी, देवेंद्र महतो बोले- मेरी सेहत से ज्यादा छात्रों का भविष्य जरूरी
Image Credit: IANS
Advertisement

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को भी जारी है. 17वें दिन प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे हैं. पुलिस की आठवीं बैरिकेडिंग तोड़ते हुए छात्र अब विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को भी एंबुलेंस से विधानसभा गेट पर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र पहले से जमा हैं.  

विधानसभा मार्च में शामिल हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "भूख हड़ताल अभी भी जारी है और आगे भी जारी रहेगी. हम अभी विधानसभा पहुंचेंगे. सरकार को अब जाग जाना चाहिए."

“मेरी सेहत से ज्यादा जरूरी यहां के छात्रों की सीटें हैं”

उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए छात्रों का भविष्य ज्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा, "मेरी सेहत से ज्यादा जरूरी यहां के छात्रों की सीटें हैं, जिन्हें बेचा जा रहा है. मेरी सेहत बहुत कमजोर है लेकिन हालात और भी दर्दनाक हैं. यहां लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है."

Advertisement

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी मांग है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल 

वहीं, विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बैरिकेडिंग के पास पानी की बौछार की गई. इसके बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस बीच रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने कहा, "हमने घेराव रोकने की तैयारी नहीं की है. हमने किसी भी हिंसक स्थिति या हंगामा करने की कोशिश होने पर निपटने की तैयारी की है. अगर छात्र शांति से आते हैं, तो पुलिस भी शांति बनाए रखेगी. हमारी टीम भी स्थिति से शांतिपूर्वक निपटेगी."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें