अमेठी में सपा कार्यकर्ता के घर छापा! 1400 लीटर अवैध डीजल जब्त, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
अमेठी में सपा कार्यकर्ता के आवास पर पुलिस की छापेमारी में अवैध रूप से संग्रहित 1400 लीटर डीजल जब्त किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.
Follow Us:
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भाड़ी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है. हालांकि, सरकार की तरफ इन अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है और ईंधन का पर्याप्त भंडार होने की बात कही गई है.
इन्हीं चर्चाओं के बीच, समाजवादी पार्टी (SP) को लेकर कहा जा रहा है कि इन भ्रामक सूचनाओं को इनके द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पार्टी से जुड़े लोगों के नाम अवैध भंडारण में भी सामने आने का दावा किया जा रहा है. ताजा मामला अमेठी से जुड़ा हुआ है.
क्या है पूरा मामला?
देशभर में ईंधन की कमी के अफवाहों के बीच सरकार की तरफ से कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सर्च ऑपरेशन भी जारी है. कई ठिकानों पर छापेमारी करके जमाखोरों को के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के भरेथा निधि के पुरवा गांव में चोरी-छिपे ईंधन इकट्ठा किया गया है.
छापेमारी में क्या मिला?
प्राप्त गुप्त सूचना के बाद, पुलिस ने शनिवार के दिन उस जगह छापेमारी की. छापेमारी में जो बरामद हुआ वो काफी चौंकाने वाला है. छापेमारी में चार बड़े नीले ड्रम, एक पानी की टंकी और चार छोटे कंटेनरों में भरा कुल 1400 लीटर डीजल बरामद किया गया.
पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई
छापेमारी के बाद पुलिस ने तत्काल तेल को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत केस दर्ज किया गया है.
समाजवादी पार्टी (SP) का कार्यकर्ता निकला आरोपी!
छापेमारी में पकड़े गए आरोपी को सपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है, जिस पर 1400 लीटर डीजल छुपाकर रखने का आरोप है. आरोपी दयाराम यादव, सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का निकट सहयोगी भी बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें