Advertisement

Loading Ad...

TMC पार्षद अनन्या बनर्जी के दफ्तर का जनता ने तोड़ा ताला, फिर मिला कुछ ऐसा, पुुलिस भी रह गई दंग!

TMC की पार्षद अनन्या बनर्जी के कोलकाता स्थित दफ्तर का जब जनता ने ताला तोड़ा तो हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई. यहां मसाज, मेकअप सेटअप सहित अश्लील साम्रगी की भी कथित तौर पर बरामदगी हुई. इस दौरान जो मिला, उसे देख पुलिस भी दंग रह गई.

TMC Parshad Ananya Banerjee/ Image Source: @Ananya Banerjee/FB
Loading Ad...

बंगाल में सत्ता से बाहर जाने के बाद से ही TMC और उसके नेता गलत वजहों से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. कोर्ट, कचहरी, जनता के गुस्से, बागी गुट के तेवर, पार्टी में टूट, नेताओं-कार्यकर्ताओं पर अंडों से हमले के अलावा कोलकाता के मुकुंदपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है.

कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की पार्षद अनन्या बनर्जी के सरकारी वार्ड ऑफिस से आपत्तिजनक और हैरान कर देने वाली चीजों की बरामदगी हुई है. कहा जा रहा है कि जनसेवा के लिए बने दफ्तर में कथित तौर पर अश्लीलता के सामान के साथ-साथ भ्रष्टाचार और उगाही के जरिए वसूले गए पैसों की बरामदगी हुई है.

कहा जा रहा है कि जब गुस्साए स्थानीय लोगों ने अनन्या के इस दफ्तर का ताला तोड़ा, तो अंदर जो कुछ मिला उसने मर्यादा और कानून दोनों की धज्जियां उड़ा दी हैं. कहा जा रहा है कि दफ्तर के अंदर फाइलों की जगह अय्याशी और भ्रष्टाचार का पूरा सेट-अप तैयार था.

Loading Ad...

इतना ही नहीं दफ्तर में कंडोम के पैकेट, मसाज की मशीनें, कैश बरामद किए गए हैं. ऐसे में ये सवाल उठते हैं कि एक जनप्रतिनिधि के दफ्तर में इस तरह और इस भारी मात्रा में आपत्तिजनक चीजों का मिलना साफ दर्शाता है कि, बंद दरवाजों के पीछे कुछ और ही खेल ही चल रहा था, लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती, इस दफ्तर से भ्रष्टाचार की वो फाइल भी मिली है, जो सीधे तौर पर करोड़ों के घोटाले की गवाही दे रहे है.

Loading Ad...

अनन्या बनर्जी के ऑफिस में क्या-क्या मिला?

मुकुंदपुर में पार्षद के दफ्तर में कैश, मसाज मशीनें और कंडोम के पैकेट मिले, ऑफिस के अंदर एक मेकअप रूम भी बनाया गया, इसके अलावा और कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं 

Loading Ad...

कौन हैं अनन्या बनर्जी?

अनन्या बनर्जी कोलकाता नगर निगम की पार्षद और TMC की नेता हैं, वो दक्षिण-पूर्वी कोलकाता के वार्ड नंबर 109, जिसमें मुकुंदपुर, अजय नगर, पीयरलेस नगर और पंचसायर जैसे इलाके आते हैं, उसका प्रतिनिधित्व करती हैं, पहली बार 2015 में और फिर 2021 में दोबारा इस वार्ड से पार्षद चुनी गईं, राजनीति में आने से पहले वो बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी हैं. साल 2000 में मिस कलकत्ता का खिताब जीता था.

नौकरी घोटाले का रजिस्टर भी बरामद!

Loading Ad...

अनन्या बनर्जी के दफ्तर से एक पीला रजिस्टर बरामद हुआ, जिसे भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है, इस रजिस्टर में उन लोगों के नाम दर्ज हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी का लालच देकर पैसा वसूला गया था, इसके अलावा राहत साम्रागी के घोटाले का आरोप लगे.

अनन्या बनर्जी की आई सफ़ाई!

इस पूरे मामले पर पार्षद अनन्या बनर्जी ने सफाई देते हुए कहा कि, दफ्तर की चाबी उनके पास नहीं रहती है, राहत सामग्री को उन्होंने ईद के दौरान दान करने के लिए रखा सामान बताया है, लेकिन, कंडोम और मसाज मशीन जैसे बेहद निजी और आपत्तिजनक सामानों पर वह एक शब्द भी नहीं बोलीं, उनका कहना है कि वे 8 जून के बाद से उस ऑफिस में नहीं गई हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अब ऐसे में देखना है कि जब पुलिस की जांच आगे बढ़ती है तो क्या नया निकलकर सामने आता है और क्या कुछ अनन्या बनर्जी को इस पूरे मामले पर कहना है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...