जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार के समस्तीपुर में लड़की से कथित छेड़खानी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार के जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद फिर से लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Author
24 Sep 2026
( Updated: 24 Sep 2026
11:46 AM )
बिहार के समस्तीपुर में लड़की से कथित छेड़खानी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Image Credit: IANS file
Advertisement

बिहार के जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर जिले से भी एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और अभद्रता का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि, आईएएनएस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.  

समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि घटना समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे फोटो लेने के लिए रुकी एक लड़की को कुछ युवकों ने घेर लिया और उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज तथा अभद्र व्यवहार किया. लड़की के हाथ मरोड़े गए और गाली दी गयी. इस दौरान युवकों ने लड़की को बीच सड़क पर खींचने और उसके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लड़की के साथ का अभद्रता वीडियो 

वायरल वीडियो में कुछ युवक लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं. युवक उससे उसका नाम और पता पूछते नजर आ रहे हैं. घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बताया जाता है कि लड़की एक युवक के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी. दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और लड़की को घेर लिया. 

Advertisement

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया. वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. समस्तीपुर के पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

जांच में जुटी पुलिस 

यह भी पढ़ें

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो युवकों की पहचान किए जाने की बात कही है. घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें