Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

UP में मिलावटखोरों की खैर नहीं…! रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा कदम, एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट बैन

योगी सरकार ने राज्यभर में सभी तरह के एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और उनकी खुली बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया. रक्षाबंधन से पहले CM योगी का यह बड़ा कदम माना जा रहा है.

Image Source- IANS
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है. UP में अब नकली पनीर और एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट की बिक्री पर सख्त एक्शन लिया गया है. यहां पर एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट पूरी तरह बैन कर दिए गए. 

अपने आदेश में योगी सरकार ने राज्यभर में सभी तरह के एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और उनकी खुली बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया. CM योगी की इस सख्ती के बाद UP में अब नकली और मिलावटी डेयरी आइटम बेचने वालों पर लगाम कसी जाएगी. लोगों की सेहत की दिशा में सरकार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है. 

क्या हैं एनालॉग डेयरी प्रोडेक्ट? 

Loading Ad...

दरअसल, एनालॉग डेयरी उत्पाद नकली खाद्य पदार्थ होते हैं जो असली डेयरी उत्पादों, जैसे पनीर, चीज़, मक्खन या घी की तरह दिखते और स्वाद में लगते हैं, लेकिन इनमें शुद्ध दूध के फैट की जगह सस्ते वनस्पति तेल (जैसे पाम ऑयल), स्टार्च और पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाता है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- CM योगी ने की नई ‘यूथ पॉलिसी’ की घोषणा, जेन-जी और जेन-अल्फा को दी AI, साइबर, रोबोटिक्स सेक्टर सहित कई बड़ी सौगात
 
इनमें प्रोटीन कम और कार्बोहाइड्रेट ज़्यादा होता है और गुमराह करने वाली बिक्री के कारण भारत के कुछ हिस्सों में इन पर कड़े नियम लागू हैं या इन पर प्रतिबंध लगा हुआ है. 

मिलावटखोरों को सख्त एक्शन 

Loading Ad...

त्यौहार के मौसम में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं. आगे रक्षाबंधन आने वाला है ऐसे में मिलावटी मिठाइयों का बाजार गर्म हो जाएगा. वहीं, नकली डेयरी प्रोडक्ट बनाने और बेचे जाने के कई मामले हाल ही में सामने आए थे. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन प्रोडक्ट्स की जांच की. इनमें तेल, पनीर, दूध, घी और अन्य प्रोडक्ट नकली और मिलावटी पाए गए थे. इनमें खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल भी किया जा रहा था. एक दिन पहले ही गाजियाबाद में छापेमारी के दौरान 800 किलो से ज्यादा नकली पनीर और खोया जब्त करते हुए नष्ट किया गया था.

हैरानी की बात ये है कि जानें-माने फूड ब्रांड भी मिलावट के इस खेल में शामिल हैं. इसके बाद CM योगी ने सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. सरकार ने नकली, मिलावटी विकल्पों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दिया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...