×
जिस पर देशकरता है भरोसा

नासिक धर्मांतरण मामला, निदा खान की बढ़ी मुश्किलें, अब 14 दिन सलाखों के पीछे

Nashik TCS Case: अदालत ने टीसीएस कार्यालय जुड़े विवाद के मामले में आरोपी निदा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है.

Author
11 May 2026
( Updated: 11 May 2026
05:48 PM )
नासिक धर्मांतरण मामला, निदा खान की बढ़ी मुश्किलें, अब 14 दिन सलाखों के पीछे
Image Source: IANS
Advertisement

नासिक स्थित टीसीएस (TCS) कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले की आरोपी निदा खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार किया था. पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने सोमवार को निदा खान को नासिक रोड कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

निदा खान को जेल भेजा गया

अदालत के आदेश के बाद पुलिस निदा खान को नासिक रोड सेंट्रल जेल के लिए रवाना हो गई. इस मामले की जांच नासिक पुलिस कर रही है. इससे पहले वह पुलिस रिमांड में थी, जहां उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ की गई.

नरेगांव की कैसर कॉलोनी से पकड़ी गई

Advertisement

बता दें कि निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव क्षेत्र स्थित कैसर कॉलोनी के एक आवासीय अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता, भाई, और मौसी के साथ वहां रह रही थीं. पुलिस टीमें करीब दो दिनों से उस स्थान पर नजर रख रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

SIT और क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

यह गिरफ्तारी नासिक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT), छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई. जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी.

Advertisement

ट्रांजिट रिमांड पर नासिक ले जाया गया 

यह भी पढ़ें

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर निदा खान का पता लगाया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया. बाद में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें नासिक ले जाया गया. एसआईटी ने अपने बयान में पुष्टि की कि निदा खान देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित थीं. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत की गई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें