Advertisement
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार; MCD के 5 अधिकारी भी सस्पेंड
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने मालिक हरिराम बंसल को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है. हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पांच मंजिला इमारत में लड़कों का पीजी चल रहा था.
Advertisement
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, आगे की जांच जारी है. घटना के बाद से हरिराम बंसल का कोई पता नहीं था. लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थी. फिलहाल, भिवाड़ी से हरिराम को पकड़ा गया है.
सत्य निकेतन हादसे में सात लोगों की मौत
सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को इमारत गिरी थी. इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. 'हॉस्टल डेज' नाम की यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और घटना के समय कई छात्र वहां रह रहे थे. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मालिक हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की.
Advertisement
The owner of the building that collapsed in Satya Niketan, Hariram Gupta, has been apprehended from Bhiwadi. Further examination is ongoing
(Photo Source: Delhi Police) pic.twitter.com/KSYMWfW4AQ— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 7, 2026Advertisement
Loading Ad...
लापरवाही पर एमसीडी के पांच कर्मचारी सस्पेंड
वहीं, लापरवाही बरतने पर इस मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं. दिल्ली सरकार ने तुरंत प्रभाव से इन अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था.
Advertisement
सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का किया दौरा
सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यालय को लेकर जानकारी हासिल की. इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बहरहाल, हादसे की जांच जारी है और पुलिस के साथ प्रशासन भी मामले में जिम्मेदारी तय करने में जुटा है. अधिकारियों की लापरवाही और इमारत के मालिक की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.